17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना जरूरी, संसद का विशेष सत्र बुलाएं', मल्लिकार्जुन...

‘आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना जरूरी, संसद का विशेष सत्र बुलाएं’, मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल गांधी की PM मोदी को चिट्ठी

Published on

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई. इस हमले के बाद से देश के लोगों में आक्रोश है और केंद्र की मोदी सरकार से आतंकवादियों को जल्द पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर लीडर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद में विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये समय एकजुट होने और आतंकवादियों से डटकर मुकाबला करने का है. कांग्रेस से पहले राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी पहलगाम हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी और कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, इस समय जब एकता और एकजुटता बहुत जरूरी है, विपक्ष का मानना ​​है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाना जरूरी है. यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति का एक शक्तिशाली प्रदर्शन होगा. हमारी इच्छा है कि विशेष सत्र बुलाया जाए.”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की ये अपील
राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने लिखा, “प्रिय प्रधानमंत्री जी, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने हर भारतीय को झकझोर कर रख दिया है. इस नाजुक समय में भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट रहेंगे. विपक्ष का मानना ​​है कि संसद के दोनों सदनों का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां जनता के प्रतिनिधि अपनी एकता और दृढ़ संकल्प दिखा सकें. हम अनुरोध करते हैं कि ऐसा विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए.”

आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कांग्रेस का समर्थन
कांग्रेस ने ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में केंद्र सरकार को पूरा समर्थन दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश महत्वपूर्ण है और इसकी रक्षा के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा तथा इसके कल्याण के लिए काम करना होगा. उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि उन्हें सभी को विश्वास में लेकर आगे बढ़ना होगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...