17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'केजरीवाल ने अग्निपरीक्षा लेने का फैसला लिया', CM के इस्तीफे पर बोले...

‘केजरीवाल ने अग्निपरीक्षा लेने का फैसला लिया’, CM के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल ने अग्निपरीक्षा लेने का फैसला लिया है. वह जनता के बीच में जाएंगे. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आप देखिएगा दिल्ली की आम जनता केजरीवाल की ईमानदारी पर मुहर लगाएगी और काम के नाम पर केजरीवाल को फिर चुनेगी. राघव चड्ढा ने कहा कि 2020 में भी केजरीवाल ने काम के नाम पर वोट मांगा था. जनता ने उन्हें चुना था. तब भी केजरीवाल ने कहा था कि अगर आप मेरे काम से खुश हैं तो मुझे वोट दीजिए. वो फिर एक बार जनता के सामने जाएंगे.

केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं. केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मैं सीएम पद पर नहीं बैठूंगा. मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. कोई और नेता सीएम पद पर रहेगा. मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में अगले सीएम पर फैसला होगा.

क्या बोले अरविंद केजरीवाल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं. मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.’ केजरीवाल ने कहा, ‘कुछ लोग बोल रहे हैं, कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कंडीशन लगाई है, पिछले 10 साल में इन्होंने कंडीशन लगाने में कोई कसर छोड़ी थी. केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की. इन कंडीशन को भी देख ली है.’

कहा-जल्द से जल्द कराए जाएं चुनाव
केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार हैं तो जमकर वोट देना मेरे पक्ष में. फरवरी में चुनाव हैं. मेरी मांग कि चुनाव तुरंत कराएं जाएं. नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराएं जाएं. नए सीएम का चुनाव अगले 1-2 दिन में कराए जाएं. मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं. ‘

बीजेपी को घेरा
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम भाजपा के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं. उन्होंने कहा कि BJP के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे. केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं. ये हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...