24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने नहीं दिया इस्तीफा लेकिन आपने तुरंत… मनीष सिसोदिया ने बता...

केजरीवाल ने नहीं दिया इस्तीफा लेकिन आपने तुरंत… मनीष सिसोदिया ने बता दी असल वजह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले में जमानत दे दी गई है। बेल मिलने के बाद से ही वे राजनीति में सक्रिय होते दिख रहे हैं। उनकी तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जा रही है, मीडिया को इंटरव्यू भी दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब उनकी तरफ से एक और इंटरव्यू दिया गया है और उसमें एक बड़ा खुला भी किया गया है।

मनीष सिसोदिया ने क्यों दिया इस्तीफा?
इस समय सभी के मन में एक सवाल है- जब अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया तो डिप्टी सीएम के पद से सिसोदिया ने तुरंत क्यों इस्तीफा दिया? पहली बार खुद मनीष सिसोदिया ने टीवी9 को दिए एक इंटरव्यू में इस सवाल का दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक डिप्टी सीएम या मंत्री के इस्तीफा देने में और सीएम के इस्तीफा देने में काफी फर्क होता है। एक मंत्री अगर इस्तीफा दे भी देता है तो किसी दूसरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन अगर सीएम इस्तीफा दे देगा तो उस स्थिति में तो सरकार ही गिर जाएगी।

जांच एजेंसी को लेकर क्या बोले सिसोदिया?
मनीष सिसोदिया ने इस बात का भी जिक्र किया कि जांच एजेंसी को उनके या फिर उनके किसी भी साथी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। वो सिर्फ परेशान करते थे, दबाव बनाते थे कि केजरीवाल के खिलाफ बयान दो। वैसे इससे पहले भी सिसोदिया ने जब इंटरव्यू दिए थे, उन्होंने इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, फिर भी जेल में रखा गया।

मनीष सिसोदिया के जेल वाले दिन
जेल के दिनों को याद करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में रहते हुए 15 घंटे उन्हें बिल्कुल अकेले ही रहना पड़ता था। छोटी सी जेल थी, कोई बात करने वाला नहीं होता था। उस समय तो मैं मानता हूं कि किताबें ही मेरी दोस्त बन गई थीं। मैं खुद का ही और पक्का दोस्त बन गया था। मनीष सिसोदिया ने इस बात का जिक्र भी किया कि सिर्फ 5 से 6 घंटे का वक्त ऐसा था जब 30 मिनट का ब्रेक मिलता था। उस समय वे जरूर कुछ लोगों से थोड़ी बहुत बातें करते थे। वैसे अपनी जेल यात्रा को लेकर मनीष सिसोदिया यह भी मानते हैं कि वे राजनीतिक रूप से कमजोर नहीं पड़े थे। उनका कहना था कि जंग तो वे बाहर रहकर भी लड़ रहे थे और जेल में भी उनकी वही भूमिका थी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...