17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeराजनीतिJPC मीटिंग में खड़गे पर लगे वक्फ की जमीन हड़पने के आरोप,...

JPC मीटिंग में खड़गे पर लगे वक्फ की जमीन हड़पने के आरोप, विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

Published on

नई दिल्ली,

वक्फ बिल पर बनी जेपीसी की बैठक का आज विपक्षी दलों के सांसदों ने बहिष्कार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मामला उठाया गया. सांसदों का कहना था कि समिति की कार्यवाही नियमों और प्रक्रियाओं के मुताबिक नहीं की जा रही है.

कांग्रेस के गौरव गोगोई और इमरान मसूद, डीएमके के ए राजा, शिव सेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने इस बैठक का विरोध किया.

सिद्धांतों पर काम नहीं कर रही समिति
अरविंद सावंत ने आरोप लगाया कि समिति के सामने पेश होने वाले लोगों को व्यक्तिगत आरोप लगाने की अनुमति दी गई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ आरोप लगाए गए. उन्होंने कहा कि यह समिति के सिद्धांतों और नियमों के तहत नहीं था.

खड़गे पर वक्फ की संपत्ति हड़पने के आरोप
कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिपेडी ने समिति के सामने 11 पन्नों का प्रजेंटेशन दिया, जिसमें उन नेताओं का जिक्र किया गया था जिन पर वक्फ की संपत्ति हड़पने का आरोप है. इस लिस्ट में अध्यक्ष खड़गे का नाम भी शामिल था, जिसका खासतौर पर विपक्षी दलों ने विरोध किया. वक्फ के 2.3 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाली मणिपेडी कमेटी की रिपोर्ट 26 मार्च 2012 को तत्कालीन सीएम सदानंद गौड़ा को दी गई थी.

विपक्षी के विरोध के बाद भी जारी रही कार्यवाही
विपक्षी नेताओं ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए अलग से बैठक की और कहा कि वे अपने अगले कदम पर विचार करेंगे. उनमें से कुछ ने सुझाव दिया कि वे लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले की शिकायत कर सकते हैं. विपक्षी सांसदों के विरोध के बावजूद बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में चल रही समिति ने कार्यवाही जारी रही. बैठक के दौरान बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस भी देखी गई.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...