3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिखोखा-खोखा vs धोखा-धोखा: आप औरBJP ने विधानसभा में एक-दूसरे पर जमकर दागे...

खोखा-खोखा vs धोखा-धोखा: आप औरBJP ने विधानसभा में एक-दूसरे पर जमकर दागे तीर

Published on

नई दिल्ली

खोखा-खोखा… धोखा-धोखा… दिल्ली विधानसभा भवन शुक्रवार को इन्हीं नारों से गूंज रहा था। हंगामेदार रहे विशेष सत्र में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उसने बीजेपी को चिढ़ाने के लिए ‘खोखा-खोखा’ के नारे लगाए। जवाब में एकमात्र विपक्षी दल बीजेपी ने कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए ‘धोखा-धोखा’ के नारे लगाए। नारेबाजी के बीच, एक आप विधायक ने विपक्ष के मुख्य सचेतक अजय महावर पर सदन की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने भाजपा के सभी आठ विधायकों को विशेष सत्र के पूरे दिन के लिए मार्शल की मदद से बाहर निकाल दिया।

मार्शल के जरिए सदन से निकाले गए बीजेपी विधायक
सदन से मार्शल की मदद से बाहर निकाले जाने के बाद भाजपा के विधायकों ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन किया। वह शिकायत दर्ज कराने के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भी गए। सदन में उपाध्यक्ष ने विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी से पूछा कि क्या महावर ने वीडियो रिकॉर्ड किया है या नहीं। उनके बार-बार सवाल करने पर बिधूड़ी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने भी विधानसभा सत्र के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया। प्रश्नों का उत्तर नहीं दिए जाने पर बिड़ला ने भाजपा विधायकों को मार्शल की मदद से बाहर निकालने का आदेश दिया।

उपाध्यक्ष ने आप विधायक को भी निकाला
भाजपा के एक विधायक ने कहा, ‘हम आबकारी नीति घोटाले पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन हमारे अनुरोध ठुकरा दिए गए, इसलिए हम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केजरीवाल के मंत्रिमंडल से तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर गांधी की प्रतिमा के पास धरना दे रहे हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों को इसलिए बाहर निकाला गया, क्योंकि कथित शराब घोटाले संबंधी भाजपा के सवालों का आप सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। इससे पहले बिड़ला ने सदन में व्यवस्था कायम करने की कोशिश की और दोनों पक्षों के विधायकों को नारेबाजी बंद करने को लेकर चेतावनी देते हुए सीट पर बैठने को कहा। उपाध्यक्ष के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद चुप नहीं होने पर उन्होंने आप के विधायक ऋतुराज को सदन से बाहर भेज दिया।

सिसोदिया बोले- भ्रष्टाचार का आरोप गलत
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में विभिन्न क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार द्वारा किए काम पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आबकारी नीति 2021-22 से उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ा और इससे राजस्व में वृद्धि हुई, लेकिन भाजपा इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। विशेष सत्र की शुरुआत में सदन ने पिछले महीने पहलगाम में एक बस दुर्घटना में मारे गए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

बीजेपी पर विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप
ध्यान रहे कि दिल्ली की सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने उसके विधायकों को कथित रूप से लुभाने की भाजपा (BJP) की कोशिश पर चर्चा करने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए सत्र आहूत किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने आप के 40 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए की पेशकश करके उनकी सरकार को अपदस्थ करने के लिए 800 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।BJP ने विधानसभा में एक-दूसरे पर जमकर दागे तीर

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...