28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeराजनीतिMCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन: ये चंडीगढ़ मेयर चुनाव दोहराएंगे.... बीजेपी पर जमकर...

MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन: ये चंडीगढ़ मेयर चुनाव दोहराएंगे…. बीजेपी पर जमकर भड़के सिसोदिया, लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के चुनाव को लेकर आम आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी आमने सामने आ गए हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एमसीडी में स्थायी समिति के चुनाव को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिसोदिया ने कहा कि BJP संविधान का सम्मान नहीं करती और लोकतंत्र का मजाक बना रही है। दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने MCD कमिश्नर को 5 अक्टूबर को स्थायी समिति के छठे सदस्य के लिए चुनाव कराने का निर्देश दिया।

यह मामला बुधवार को तब गरमाया जब MCD सदन में स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए हुई बैठक हंगामे के चलते स्थगित करनी पड़ी। AAP का आरोप है कि BJP चुनाव में हार को पचा नही पा रही है और प्रशासन का गलत इस्तेमाल करके MCD पर कब्ज़ा करना चाहती है।

बीजेपी पर भड़के सिसोदिया
सिसोदिया ने कहा, ‘कल मेयर (शैली ओबेरॉय) ने नगर निगम की स्थायी समिति की सीट के लिए चुनाव कराने की कोशिश की, लेकिन यह नहीं हो सका। फिर अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए, उन्होंने चुनाव और सदन की बैठक के लिए एक और तारीख तय की। बाद में उपराज्यपाल ने MCD आयुक्त को रात 10 बजे तक चुनाव कराने का आदेश पारित किया। पूरी रात BJP पार्षद वहां मौजूद रहे, जबकि AAP और कांग्रेस पार्षद अनुपस्थित रहे। अब वे MCD के अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे तक चुनाव कराना चाहते हैं।’

‘BJP संविधान का सम्मान नहीं करती’
उन्होंने आगे कहा, ‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मैसी ने जो किया था, वही MCD आयुक्त अश्विनी कुमार यहां कर रहे हैं। एक निर्वाचित सदन को एक प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में कैसे बुलाया जा सकता है? यही कारण है कि कहा जाता है कि BJP संविधान का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है।’

‘DMC एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई’
MCD स्टैंडिंग कमेटी सदस्य चुनाव पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, ‘कल रात को उपराज्यपाल के निर्देश पर कमिश्नर द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि ‘आज 1 बजे स्थायी समिति के 6वें सदस्य का चुनाव होगा’ वह आदेश पूरी तरह से अवैध है। DMC एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई हैं। उपराज्यपाल के पास किसी भी प्रकार की शक्ति नहीं है कि वे हाउस की मीटिंग में हस्तक्षेप कर पाएं। कल भी बीजेपी ने चुनाव प्रक्रिया में खलल डाली… कल मजबूरन मुझे सदन 5 तारीख तक स्थगित करना पड़ा।’

‘वैध चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हम कानून की बात करें तो वैध चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे। मेयर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से हों। बीजेपी को समझना होगा कि नगर निगम में इस तरह की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा की क्या मंशा है कि कल रातों-रात चुनाव करवाने की कोशिश की गई?’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...