20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिडेमोक्रेसी को ‘डेमो-कुर्सी’ बनाना चाहते हैं नरेन्द्र मोदी, जनादेश का अपमान करने...

डेमोक्रेसी को ‘डेमो-कुर्सी’ बनाना चाहते हैं नरेन्द्र मोदी, जनादेश का अपमान करने पर हैं आमादाः कांग्रेस

Published on

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन बुधवार को पीएम पद से नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने मोदी के खिलाफ जनादेश दिया, लेकिन वह डेमोक्रेसी को ‘डेमो-कुर्सी’ बनाना चाहते हैं। रमेश ने कहा कि वह अपने खिलाफ आए जनादेश को बर्बाद करने पर आमादा हैं।

जयराम रमेश ने 1962 के बाद किसी सरकार के तीसरी बार सत्ता में लौटने के प्रधानमंत्री मोदी के दावे को लेकर भी उन पर कटाक्ष किया और कहा कि पंडित जवाहरलान नेहरू 1952 में 364 सीटों के साथ, 1957 में 371 सीटों के साथ और 1962 में 361 सीटों के साथ प्रधानमंत्री चुने गए थे।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘निवर्तमान प्रधानमंत्री अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन चुके हैं। देश ने इनके ख़िलाफ़ प्रचंड जनादेश दिया है। लेकिन ये डेमोक्रेसी को ‘डेमो-कुर्सी’ बनाना चाहते हैं।’’ रमेश ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी को 2024 में 240 सीटें मिली हैं। यह उनके खिलाफ एक बड़ा जनादेश है। लेकिन वह इसका सम्मान नहीं करना चाहते।’’

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री अपनी सिकुड़ी हुई छाती ठोक रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि 1962 के बाद से कोई भी सरकार लगातार तीन बार दोबारा नहीं चुनी गई है। इतिहास जिसे ‘मास्टर डिस्टॉर्टियन’ भी दोबारा नहीं लिख सकते, वह यह है कि नेहरू 1952 में 364 सीटों के साथ, 1957 में 371 सीटों के साथ और 1962 में 361 सीटों के साथ प्रधानमंत्री चुने गए थे।’’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...