17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिनारी तू नारायणी... PM मोदी के पीछे चल रही महिला SPG कमांडो...

नारी तू नारायणी… PM मोदी के पीछे चल रही महिला SPG कमांडो की फोटो वायरल

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक महिला SPG कमांडो तैनात दिखीं। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर इस बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, SPG में महिला कमांडो होना कोई नई बात नहीं है। पहले भी महिलाएं SPG का हिस्सा रही हैं। शुरुआत में महिलाओं को एडवांस तैनाती में रखा जाता था। वायरल तस्वीर संसद के अंदर की बताई जा रही है। संसद में SPG की महिला कमांडो की तैनाती आम बात है।

एसपीजी की महिला कमांडो संसद में पहले से ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आने जाने वालों पर नजर रखती हैं या फिर कोई महिला गेस्ट जब पीएम से मिलने आती हैं तो उनकी निगरानी, फ्रिस्किंग और PM तक गेस्ट को पहुंचाने के लिए रखा जाता है। सूत्रों ने बताया क्लोज प्रोटेक्शन टीम यानी (CPT) के लिए महिला कमांडो डिप्लॉयमेंट 2015 के बाद से किया जाने लगा है। यही नहीं जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उस दौरान भी महिला एसपीजी कमांडो को विदेश भी भेजा जाता है जो वहां एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) के लिए काम करती हैं।

एसपीजी का गठन कब और क्‍यों हुआ?
विशेष सुरक्षा समूह (SPG) की स्थापना 1985 में प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों को निकट सुरक्षा कवर प्रदान करने के इरादे से की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जब उनके ही सुरक्षा कर्मियों की ओर से हत्या कर दी गई, तब केंद्र सरकार को एक समर्पित बल जुटाने की आवश्यकता महसूस हुई, जो देश के वर्तमान और पूर्व प्रधान मंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा कर सके। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात एक महिला SPG कमांडो की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं और मोदी सरकार की सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है मोदी हैं तभी मुमकिन है कि देश बेटियां आगे बढ़ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह तस्वीर बताती है कि पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण को कितना बढ़ावा देते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...