18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeराजनीतिPAN 2.0, अटल इनोवेशन मिशन, ऑर्गेनिक खेती... कैबिनेट ने कई अहम फैसलों...

PAN 2.0, अटल इनोवेशन मिशन, ऑर्गेनिक खेती… कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने किसान औक कृषि को लेकर बड़ा फैसला किया। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में नैशनल मिशन ऑन नैचरल फार्मिंग बनाने का फैसला किया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने छात्रों के लिए ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे हर स्तर के छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इस योजना के तहत विश्वस्तरीय जर्नल्स की पूलिंग और कॉमन सब्सक्रिप्शन की भी व्यवस्था होगी।

पावर सेक्टर और रेलवे को लेकर अहम फैसले
मोदी कैबिनेट ने रेलवे और पावर सेक्टर को लेकर भी अहम फैसले किए हैं। कैबिनेट बैठक में PAN 2.0 को मंजूरी मिल गई है, अब मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने रेलवे के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में 240 मेगावॉट की हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। यह सियोमी जिले में स्थापित होगा, जिससे हर साल 1 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है।

किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आज इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया गया है ‘नैशनल मिशन ऑन नैचरल फार्मिंग’। यह एक पथ-प्रदर्शक फैसला है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में भूमि को रसायनों से मुक्त रखने की एक बड़ी आवश्यकता है… इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2,481 करोड़ रुपये है।”

छात्रों के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन
वैष्णव ने आगे बताया, ‘युवाओं और छात्रों के लिए, आज जो सबसे बड़ा फैसला लिया गया है, वो है – ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’। हम सभी जानते हैं कि शोध के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पब्लिकेशन की जरूरत होती है जो बहुत महंगे होते हैं और इसलिए पीएम ने इसे एक नए रूप में बदल दिया है। सभी विश्वविद्यालय अपने संसाधनों को साझा करेंगे। सभी विश्वस्तरीय जर्नल्स लाए जाएंगे, उनका सब्सक्रिप्शन लिया जाएगा और फिर देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

अटल इनोवेशन मिशन 2.0 को मंजूरी
अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘युवाओं को इनोवेशन और उद्यमिता में आगे लाने के लिए भारत में अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत हुई। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2,750 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ अटल इनोवेशन मिशन 2.0 को मंजूरी दी है। हमें जानकारी मिली है कि छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि इसके पहले वर्जन में कोई स्थानीय भाषा की अवधारणा नहीं थी, 30 ऐसे इनोवेशन सेंटर खोले जाएंगे जो स्थानीय भाषा में काम करेंगे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...