19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिवन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NDA की बैठक, ये नेता हुए...

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NDA की बैठक, ये नेता हुए शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर शनिवार को NDA की बैठक हुई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बात की. भूपेंद्र यादव ने बताया कि ई एम सुदर्शन नचियप्पन की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने 2015 में अपनी रिपोर्ट दी थी. उसमें मोदी सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन (One Nation One Election) पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति बनाई थी. रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी राजनीतिक दलों का One nation One Election पर पत्र और चर्चा के बाद इसके पक्ष में सिफारिश की थी.

रिपोर्ट में कहा गया था कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ कराने से खर्चा बचेगा और आचार संहिता के कारण होने वाले पॉलिसी पैरालिसिस पर रोक लगेगी. इस बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों के विकास का मुद्दा भी उठा. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एनडीए नेताओं को मोदी सरकार द्वारा पूर्वोत्तर के विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी. बैठक के जरिए एनडीए घटक दलों में तालमेल बेहतर करने की कवायद शुरू हो गई.

जेपी नड्डा के घर हुई बैठक
शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर एनडीए की बैठक हुई. बैठक में यह तय हुआ कि हर महीने कम से कम एक बार इस तरह की बैठक हो, ताकि सहयोगियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हो सके. यह सुझाव भी दिया गया कि बीजेपी नेतृत्व सहयोगी दलों के नेताओं से एक-एक कर मिलें, ताकि वे अपने राज्यों का मुद्दा उठा सकें. पीएम मोदी ने एनडीए के सभी दलों को साथ मिल कर बेहतर तालमेल से काम करने को कहा था. कल की बैठक में तय हुआ कि बड़े मुद्दों पर आपसी समन्वय से रणनीति बना कर काम हो. बीजेपी की ओर से किरण रिजिजू, भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह शामिल हुए.t

बैठक में सहयोगी दलों से हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी, जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, जेडीयू से संजय कुमार झा, टीडीपी से पेमा सनी चंद्रशेखर, निषाद पार्टी से प्रवीण निषाद शामिल हुए.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...