18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतियुवा कांग्रेस ने मंत्री की नेमप्लेट पर कालिख पोती

युवा कांग्रेस ने मंत्री की नेमप्लेट पर कालिख पोती

Published on

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष अमित खन्ना के नेतृत्व में अचानक विरोध प्रदर्शन किया। यह पूरा आंदोलन मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गौरी शंकर बागरी की कथित गिरफ्तारी और उससे जुड़े विवाद पर आधारित था।
युवा कांग्रेस का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने विधायक और नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई को सरकार के दबाव में आकर अवैध रूप से गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी पूर्णतः राजनीतिक द्वेष पर आधारित है और निष्पक्ष प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। कार्यकर्ता अचानक मंत्री आवास पहुंचे। वहाँ मौजूद पुलिस बैरिकेडिंग को पार करके वे सीधे मंत्री आवास के बाहर तक पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की नेमप्लेट पर कालिख पोतकर विरोध जताया। इस दौरान “तानाशाही बंद करो”, “झूठी गिरफ्तारी वापस लो” जैसे नारे लगाए गए। बैरिकेडिंग के बावजूद कार्यकर्ताओं के भीतर घुस जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ को हिरासत में भी लिया। यह आंदोलन प्रशासन को जगाने के लिए किया गया है।

Read Also: वाह भेल दो ट्रक सीमेंट बन गई पत्थर

वे मंत्री से मांग कर रहे हैं कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव न बनाया जाए।
यदि निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ होगा।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...