17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'सिद्दारमैया देशभक्त हैं या देशद्रोही…' पूछकर राहुल गांधी पर सवाल को यूं...

‘सिद्दारमैया देशभक्त हैं या देशद्रोही…’ पूछकर राहुल गांधी पर सवाल को यूं टाल गए निशिकांत दुबे

Published on

नई दिल्ली:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बीजेपी के फायरब्रांड सांसद निशिकांत दुबे फुल फॉर्म हैं। सोमवार को उन्होंने कम से कम तीन ऐसे बयान दिए हैं, जो बहुत ही सनसनीखेज हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को लेकर बहुत ही विवादित टिप्पणी कर दी है और पूछा है कि लोगों को पता करना चाहिए कि कांग्रेस के ये बड़े नेता ‘देशभक्त हैं या देशद्रोही’। इससे पहले उन्होंने देश में 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी महिलाओं के शादी करके अवैध तरीके से रहने का दावा किया था। इसको लेकर उठ रहे प्रश्नों पर उन्होंने कई ऐसे सवाल किए हैं, जिसमें मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का भी नाम शामिल है।

‘मुझे राहुल गांधी से आवश्यकता नहीं है’
दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को जब बीजेपी सांसद से पूछा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक तरफ पहलगाम हमले पर सरकार के हर स्टैंड के समर्थन की बात करते हैं, वहीं पार्टी के दूसरे नेता तरह-तरह के उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि “सिद्दारमैया देशभक्त हैं या देशद्रोही, यह लोगों को पता करना चाहिए….।” इसपर उनसे सवाल किया गया कि क्या वे कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर राहुल गांधी से कुछ पूछना चाहेंगे तो वे बोले, “मुझे राहुल गांधी से आवश्यकता नहीं है…मुझे अपने प्रधानमंत्री पर विश्वास है, अपने गृहमंत्री पर विश्वास है, अपने रक्षामंत्री पर विश्वास है…प्रधानमंत्री ने यदि कहा है कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे तो आतंकवाद मिट्टी में मिल जाएगा।”

‘पाकिस्तानी लड़कियां, लड़के दोनों आते हैं’
इसके बाद उनसे सवाल हुआ कि आपने कहा है कि पाकिस्तानी लड़कियां शादी करके भारत में रह रही हैं, तो वे बोले “क्या ये फैक्ट नहीं है? वाघा बॉर्डर पर नहीं देखा, अटारी बॉर्डर पर नहीं देखा? पाकिस्तानी लड़कियां भी रहते हैं और पाकिस्तानी लड़के भी आते हैं शादी करने के लिए…दोनों चीजें हैं और उनकी संख्या पांच लाख से ऊपर है। आने तो दीजिए…”

निशिकांत दुबे के चुभते सवाल
अपने बयान वाले एएनआई के इसी X पोस्ट को रिट्वीट करते हुए निशिकांत दुबे ने एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आतंकवादी दाउद इब्राहिम की बेटी क्या जावेद मियांदाद के बेटे से ब्याही नहीं है? कश्मीरी आतंकी यासिन मलिक की शादी पाकिस्तानी मूल से नहीं हुई? सानिया मिर्जा की शादी शोएब मलिक से क्यों टूटी?’

इससे पहले झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक X पोस्ट में दावा किया था कि भारत में ऐसी 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां शादी करके रह रही हैं, जो अभी भी पाकिस्तानी नागरिक हैं और उन्होंने इसे पाकिस्तानी आतंकवाद का नया चेहरा बताते हुए सवाल उठाया था कि अंदर बैठे ऐसे दुश्मनों से कैसे लड़ना है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...