15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिसचिवालय से कोई फाइल, दस्तावेज बाहर ना जाए... दिल्ली में सत्ता परिवर्तन...

सचिवालय से कोई फाइल, दस्तावेज बाहर ना जाए… दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बीच जारी हुआ ये आदेश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। आप आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन पाने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बीच दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी पूर्व अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जाएगा।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश जारी कर सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को विभाग की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी रिकॉर्ड या फाइल नहीं हटाने का निर्देश दिया है। बीजेपी 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी ने दिल्ली की जीत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।

क्या है आदेश ?
विभिन्न विभाग प्रमुखों और प्रभारियों को जारी जीएडी के आदेश में कहा गया है कि किसी भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि को बिना पूर्व अनुमति के दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। आदेश में कहा गया, ‘यह निर्देशित किया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों और कार्यालयों के शाखा प्रभारियों को उनके अनुभागों और शाखाओं के अंतर्गत रिकॉर्ड, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं।’

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...