19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'बंगाल पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं', बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस,...

‘बंगाल पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं’, बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कल राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली में हैं और सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में वह कोलकाता रेप-मर्डर के मुद्दे पर बात करेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने आजतक से बात की थी, जहां उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं. राज्यपाल ने कहा कि हमने तीन रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन मामले सिर्फ एक ही रिपोर्ट उन्हें सौंपी गई.

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “यह परेशान करने वाला है, पूरा समाज आक्रोशित है. सड़कों पर आक्रोश है. समाज डरा हुआ है. क्या सरकार इसे ठीक से संभाल पाई है? अभी तक, नहीं!” उन्होंने कहा, “मैंने सीएम से बात की है. मैंने सरकार से तीन रिपोर्ट मांगी थी. मुझे केवल एक मिली है, बाकी का इंतजार है. सरकार को कार्रवाई करनी होगी.”

अफवाहों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए- राज्यपाल
राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, “सीबीआई देश की प्रमुख जांच एजेंसी है. लोगों को न्याय मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पहल की है. हमें उम्मीद है कि कुछ अच्छा निकलेगा.” उन्होंने कहा, “गलत सूचना और अफवाहों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए. लोगों को सतर्क रहना चाहिए. अफवाह फैलाने वालों से निपटा जाना चाहिए.”

गृह मंत्री से मुलाकात पर क्या बोले राज्यपाल?
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में स्पष्ट नहीं हैं. रक्षा बंधन के मौके पर सोमवार को राज्यपाल ने महिला डॉक्टरों से मुलाकात भी की. उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का पतन हो रहा है. ऐसा ही जारी नहीं रह सकता. आज हमें अपनी बेटियों और बहनों की रक्षा करने की शपथ लेनी चाहिए.”राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “हमारा समाज ऐसा होना चाहिए जहां महिलाएं सुरक्षित और संतुष्ट महसूस करें. अब समय आ गया है कि सभी पुरुष अपनी गलतियों को सुधारें.”

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...