8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिअब तो एक नहीं दो-दो राहुल हैं... पहली बार लोकसभा पहुंचे संबित...

अब तो एक नहीं दो-दो राहुल हैं… पहली बार लोकसभा पहुंचे संबित पात्रा ने किस बात का किया जिक्र

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में राष्ट्रपति पर अभिभाषण के दौरान लोकसभा में सत्ता और विपक्ष में एक दूसरे पर खूब तंज और बयानों के वार देखने को मिले। राहुल गांधी और महुआ मोइत्रा के पीएम मोदी पर तंज के बाद बीजेपी भी पीछे नहीं रही। ओडिशा के पुरी से बीजेपी के सांसद संबित पात्रा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा।

वो खुश, हम खुश, देश खुश दुखी कौन’
संबित पात्रा ने कहा कि हम खुश है। स्वाभाविक रूप से हमारी सरकार बनी है। देश की जनता तो खुश है ही कि मोदी जी की सरकार बनी। पात्रा ने कहा कि विडंबना देखिए जिनको हम सोच रहे थे कि दुखी होंगे वो भी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम खुश, देश खुश और वो भी खुश तो खतरे में कौन है और भयभीत कौन है।

‘हमारे पास डबल खुशी’
बीजेपी सांसद पात्रा ने कहा कि हमारे पास डबल खुशी है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमने सरकार बनाई है और खुशी इस बात की भी है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि एक राहुल जी नहीं बने हैं, दो-दो राहुल हैं। पात्रा ने कहा कि खुद राहुल ने आज कहा है कि वो एक नहीं दो-दो हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि जब एक राहुल से इतना लाभ हुआ है तो जो विपक्ष के साथ ही हैं उन्हें दो राहुल से कितना लाभ होगा।

राहुल को बताया असेट्स
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल जी एक असेट्स है इसमें कोई दो मत नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथी भी इस बात को मानेंगे कि राहुल जी एक असेट्स हैं और अब हमारे पास डबल असेट्स है। पात्रा ने राहुल गांधी के सरकार नहीं बनाने पर खुशी वाली बात का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि राहुल इस बात से दुखी हैं कि बीजेपी 400 पार क्यों नहीं हुई।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...