18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिओम बिरला या के.सुरेश, कौन बनेगा लोकसभा अध्यक्ष? चुनाव से पहले नंबर...

ओम बिरला या के.सुरेश, कौन बनेगा लोकसभा अध्यक्ष? चुनाव से पहले नंबर गेम तो जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बन सकी। नतीजतन अब स्पीकर पद के लिए चुनाव होना तय है। एनडीए ने इस बार भी कोटा से सांसद ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से के. सुरेश ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। विपक्ष के पास लोकसभा में संख्याबल नहीं है। वहीं टीएमसी की तरफ से भी कहा गया है कि इसे लेकर उनसे सलाह मशवरा नहीं हुआ। इसके बाद भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। आमतौर पर लोकसभा स्पीकर आम सहमति से चुन लिया जाता है। ऐसा तीसरी बार होगा जब लोकसभा में स्पीकर के पद के लिए वोटिंग होगी।

क्या कहते हैं नंबर्स?
सबसे पहले जान लेते हैं कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में किसका पलड़ा भारी है। लोकसभा में फिलहाल बीजेपी के 240 सांसद हैं। टीडीपी के 16 और जेडीयू के 12 सांसद और अन्य सहयोगियों को जोड़ लिया जाए, तो एनडीए गठबंधन के पास कुल 293 सांसद हैं। इन सभी सांसदों ने शपथ भी ले ली है। यानी ये स्पीकर के लिए वोट डालने के हकदार हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के पास कुल 235 सांसद हैं। इसमें 29 सांसद टीएमसी के भी हैंअन्य के खाते में 14 सांसद हैं। वहीं 7 सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, इसमें से 3 टीएमसी और 1-1 कांग्रेस और सपा का है। ऐसे में ये सांसद भी स्पीकर के लिए वोटिंग नहीं कर पाएंगे। अगर टीएमसी ने साथ नहीं दिया तो इंडिया के पास केवल 204 सांसद बचेंगे। हालांकि एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर ओम बिरला का आसानी से चुनाव जीतना तय माना जा रहा है।

स्पीकर चुनाव को लेकर टीएमसी कांग्रेस से नाराज!
मंगलवार को में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने यह बयान देकर कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी कि कि स्पीकर पद के लिए ‘इंडिया’ के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के कोडिकुनिल सुरेश को उम्मीदवार बनाने पर उनकी पार्टी से सलाह नहीं ली गई। उन्होंने यह भी कहा था कि सुरेश को समर्थन देने को लेकर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी निर्णय लेंगी। अभिषेक बनर्जी ने कहा था, ‘किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया। कोई बातचीत नहीं हुई, दुर्भाग्य से यह एकतरफा फैसला है।’ हालांकि मंगलवार रात को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हुई।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...