12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिऑपरेशन सिंदूर जारी है… आतंक पर प्रहार, TRF पर लगे बैन… सर्वदलीय...

ऑपरेशन सिंदूर जारी है… आतंक पर प्रहार, TRF पर लगे बैन… सर्वदलीय बैठक में किसने क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस मुद्दे पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई। बैठक में विपक्ष ने एकमत से सरकार का साथ देने की बात कही। बैठक की खास बात रही कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है।

किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने अपने सुझाव दिए। सभी नेताओं ने ऐसे समय में परिपक्वता दिखाई है जब हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सशस्त्र बलों की सराहना और बधाई दी है। साथ ही कहा है कि हम सरकार और सशस्त्र बलों का समर्थन करेंगे। हमें कुछ सुझाव भी मिले हैं… रक्षा मंत्री ने कहा कि हम सिर्फ शासन करने के लिए सरकार नहीं बनाते।

हम सरकार के साथ हैं : राहुल
इस मामले में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के साथ एकजुटता दिखाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ हैं। खरगे ने कहा, बैठक में हमने सुना कि वे (केंद्र) क्या कहना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गोपनीय जानकारी बाहर साझा नहीं की जा सकती। हमने उनसे कहा कि हम सब सरकार के साथ हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पूरा विपक्ष इस मामले में सरकार के साथ है।

टीआरएफ पर लगे बैन
सर्वदलीय बैठक के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है। मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक वैश्विक अभियान चलाना चाहिए। मैंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को अमेरिका से इसे (TRF) आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का अनुरोध करना चाहिए। हमें FATF में पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट करने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। पहलगाम में आतंकी हमले में द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF)का नाम सामने आया था। इस आतंकी संगठन ने हमले के बाद इसकी जिम्मेदारी ली थी। टीआरएफ लश्कर का ही प्रॉक्सी संगठन है।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...