15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की इस सीट पर ओवैसी की पार्टी ने बिगाड़ा AAP का...

दिल्ली की इस सीट पर ओवैसी की पार्टी ने बिगाड़ा AAP का गेम, जानिए बीजेपी की जीत का AIMIM कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली असेंबली इलेक्शन में भी बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। बीते 10 साल से सरकार चला रही आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। करीब 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 2025 के दिल्ली चुनाव में कई सीटें ऐसी रही, जहां आम आदमी पार्टी का गेम बिगाड़ने में दूसरे दलों का अहम योगदान रहा। ऐसी ही एक सीट है मुस्तफाबाद, जहां बीजेपी के दिग्गज नेता मोहन सिंह बिष्ट ने बाजी मारी। यहां आम आदमी पार्टी की हार में ओवैसी की पार्टी AIMIM का रोल बेहद निर्णायक माना जा रहा, जानिए कैसे।

बिना जीते ओवैसी ने किया खेला!
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 2025 के दिल्ली चुनाव में जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, वो मुस्लिम बाहुल्य इलाके ओखला और मुस्तफाबाद ही थे। इनमें मुस्तफाबाद विधानसभा सीट की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। आप कैंडिडेट आदिल अहमद खान दूसरे नंबर पर रहे। आप उम्मीदवार की हार में ओवैसी की AIMIM का रोल अहम रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी ने मुस्तफाबाद सीट पर करावल नगर से विधायक रहे मोहन सिंह बिष्ट को उतारा था। मुस्तफाबाद सीट पर उन्होंने करीब 17578 वोटों से जीत दर्ज की है। आइये जानते हैं बीजेपी कैंडिडेट की जीत में ओवैसी की AIMIM का कनेक्शन क्या है।

मुस्तफाबाद में AAP को शिकस्त
मुस्तफाबाद सीट, मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। यहां पर करीब 40 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को 85215 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर आदिल अहमद खान रहे, जिन्हें 67637 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नंबर AIMIM के ताहिर हुसैन रहे, जिन्हें 33474 वोट आए। कांग्रेस कैंडिडेट 11763 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहे।

AAP की हार में AIMIM का रोल आंकड़ों से समझिए
अब इन आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि कैसे इस सीट पर मुस्लिम वोट बंट गए। खास तौर से ओवैसी की AIMIM कैंडिडेट ताहिर हुसैन ने AAP उम्मीदवार आदिल अहमद खान को मुश्किलें बढ़ाई। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ओवैसी की पार्टी ने यहां उम्मीदवार नहीं उतारा होता तो ये मुमकिन था कि उसके सभी वोट आम आदमी पार्टी को जाते।

पिछले चुनाव में AAP कैंडिडेट ने ऐसे मारा मैदान
ऐसा इसलिए भी माना जा रहा क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद सीट पर आम आदमी पार्टी ने हाजी युनूस को चुनाव मैदान में उतारा था। उनका मुकाबला बीजेपी के जगदीश प्रधान से थे। 2020 के चुनाव में AAP कैंडिडेट हाजी यूनूस को 98850 वोट आए थे। बीजेपी के जगदीश प्रधान को 78146 मत मिले।

ताहिर हुसैन की एंट्री से बंट गए मुस्लिम वोट
अब अगर इस चुनाव में ओवैसी की AIMIM के कैंडिडेट ताहिर हुसैन चुनाव नहीं लड़ते तो आम आदमी पार्टी उम्मीदवार का वोट एक लाख के ऊपर जाता। वहीं बीजेपी कैंडिडेट का आंकड़ा करीब 7 हजार ही बढ़ा था। इस तरह से मुस्तफाबाद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट की जीत में ओवैसी कनेक्शन साफ नजर आ रहा। बिष्ट ने यहां 17578 वोटों से बाजी मारी है। अगर ताहिर हुसैन चुनाव नहीं लड़ते तो आप उम्मीदवार आदिल खान को यहां फायदा मिलता और वो जीत दर्ज करने में सफल रहते।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...