13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी… ओवैसी के मुरीद हुए केंद्रीय...

पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी… ओवैसी के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री रिजिजू, तारीफ में कह दी ये बात

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को बेनकाब करने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ओवैसी की प्रशंसा तब की जब एआईएमआईएम प्रमुख ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा जारी की गई तस्वीर को भारत पर ‘अपनी जीत का प्रतीक’ बताया था।

दरअसल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ऑपरेशन बनयान अल-मर्सस का स्मृति चिन्ह भेंट किया था और भारत पर अपनी जीत का दावा किया था। हालांकि बाद में पता चला कि यह तस्वीर 2019 के चीन सैन्य अभ्यास की थी। इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चीजों को सही तरीके से कॉपी करने के लिए दिमाग की जरूरत होती है।

ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को ‘बेवकूफ जोकर’ भी बताया। ओवैसी ने जिस स्मृति चिन्ह का जिक्र किया, वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भेंट किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उप प्रधानमंत्री इशाक डार भी शामिल हुए थे।

ओवैसी ने सभा में कहा, कल पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली स्पीकर की मौजूदगी में पाक प्रधानमंत्री को यह फोटो दी। ये बेवकूफ जोकर भारत से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 के चीनी सेना के अभ्यास की एक तस्वीर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान यही करता है, वे एक तस्वीर भी ठीक से नहीं दे सकते।”

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत के कूटनीतिक संपर्क के तहत कुवैत में एआईएमआईएम सांसद ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व पर उनकी नकल करने की हरकतों के लिए और भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और उनके सेना प्रमुख को नकल करने के लिए दिमाग की जरूरत नहीं है। हम बचपन में सुनते थे कि ‘नकल करने के लिए अकल चाहिए, नालायकों के पास तो अकल भी नहीं है।

यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ संघर्ष में खुद को बीस साबित करने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार से जुड़ी एक और घटना ने उन्हें शर्मसार कर दिया, जब उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना की प्रशंसा करने के लिए ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार में प्रकाशित एक लेख की नकली तस्वीर का इस्तेमाल किया। जब उनकी यह शेखी उनके अपने मीडिया द्वारा पकड़ी गई, तो पाकिस्तानी प्रतिष्ठान दुनिया के सामने हंसी का पात्र बन गया। पाकिस्तान की इस तरह की कई फेक न्यूज पकड़ी गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...