5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल, राहुल गांधी को पाकिस्तान का समर्थन? पीएम ने कहा- ये जांच...

केजरीवाल, राहुल गांधी को पाकिस्तान का समर्थन? पीएम ने कहा- ये जांच का विषय

Published on

नई दिल्ली

देश भर में लोकसभा चुनाव का मौसम चल रहा है। लोकसभा चुनाव के सात में से छह चरणों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय निकालकर इंटरव्यू दिया। उन्होंने देश, राजनीति, भ्रष्टाचार सहित तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने अपने इस इंटरव्यू में देश में हो रहे चुनाव, बीजेपी के प्रदर्शन, नई सरकार के कामकाज के साथ ही पाकिस्तान से भारत में चुनिंदा लोगों को मिल रहे समर्थन पर अपनी राय रखी।

ये बहुत बड़ी जांच-पड़ताल का विषय
वहीं, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से समर्थन मिलने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत का है और भारत का लोकतंत्र बहुत ही मैच्योर है, यहां तंदुरुस्त परंपराएं हैं और भारत के मतदाता भी बाहर की किसी भी हरकतों से प्रभावित होने वाले मतदाता नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि कुछ ही लोग हैं जिनको हमारे साथ दुश्मनी रखने वाले लोग क्यों पसंद करते हैं, कुछ ही लोग हैं, जिनके समर्थन में आवाज वहां से क्यों उठती है। अब यह बहुत बड़ी जांच-पड़ताल का गंभीर विषय है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि जिस पद पर मैं बैठा हूं, वहां से ऐसे विषयों पर कोई कमेंट करना चाहिए। लेकिन, मैं आपकी चिंता समझ सकता हूं।

केजरीवाल ने दिया था फवाद को जवाब
दरअसल, दिल्ली के सीएम ने वोटिंग के बाद अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।’ इस पोस्ट को पीटीआई प्रमुख इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने रिपोस्ट करते हुए लिखा था कि शांति और सद्भावना ही नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेगी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने सीधे तौर पर फवाद चौधरी को बता दिया था कि पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक है। इसके साथ ही लिखा, ‘पाकिस्तान के हालात बहुत खराब, आप अपना देश संभालिए।’

पाकिस्तानी मंत्री ने शेयर किया था राहुल का वीडियो
फवाद चौधरी ने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समर्थन करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में राहुल गांधी अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साध रहे थे। फवाद चौधरी ने इस वीडियो को एक्स हैंडल पर रिपोस्ट करते हुए लिखा था, ‘राहुल ऑन फायर।’ इससे पहले एक रैली में पीएम मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है। पीएम मोदी ने कहा था कि सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन’ दे रहे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...