15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिवक्फ बिल पर बोलते-बोलते 'बाप-दादा' पर पहुंच गए पप्पू यादव, राजा-महाराजाओं को...

वक्फ बिल पर बोलते-बोलते ‘बाप-दादा’ पर पहुंच गए पप्पू यादव, राजा-महाराजाओं को भी नहीं छोड़ा

Published on

पूर्णिया/ नई दिल्ली

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर भाषण देते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने राजा-महाराजाओं और पूर्व रजवाड़ों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या वे अपने बाप के घर से जमीन लिखवाकर लाए थे। पप्पू यादव के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इसकी निंदा करते हुए स्पीकर से पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस्लाम से पहले दुनिया में बौद्ध धर्म आया
दरअसल, वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान पप्पू यादव ने कई बातें कहीं। उन्होंने इस्लाम से पहले बौद्ध धर्म के होने की बात कही। उन्होंने जमींदारों पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इस दौरान बीजेपी पर भी उन्होंने कई आरोप लगाए। उनके भाषण के दौरान सदन में हंगामा भी हुआ। पप्पू यादव ने सदन में कहा कि इस्लाम से पहले दुनिया में बौद्ध धर्म आया था।

जमींदारों और रजवाड़ों के पास कैसे चली गई जमीनें
उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों पर हमले के बाद आया था। बौद्ध धर्म ने सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुंबकम की बात की थी। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने जमीनों पर कब कब्जा किया, इसे छोड़ देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे गरीब और मूल आदिवासियों की जमीनें जमींदारों और रजवाड़ों के पास चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये जमीनें उन्हें अंग्रेजों की दलाली से मिली थी।

मंडल कमीशन के खिलाफ कमंडल
पप्पू यादव ने गुरु गोविंद सिंह के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदुओं को बचाने के लिए नहीं, बल्कि मानवता को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। उन्होंने बीजेपी पर मंडल कमीशन के खिलाफ कमंडल लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय लगभग 13 हजार ओबीसी का कत्लेआम किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी आरक्षण, जाति जनगणना और एससी-एसटी अधिकारों का विरोध करती है।

बिहार में मुसलमान को टिकट नहीं देती बीजेपी
पप्पू यादव ने सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर वक्फ बिल लाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार महिलाओं का आरक्षण बिल क्यों नहीं लाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी बिहार में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं देती है।

पप्पू यादव के बयान पर संसद में हंगामा
पप्पू यादव की रजवाड़ों पर टिप्पणी से संसद में हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष के सांसद उनका विरोध करने लगे। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इस बयान को बेहूदा बताया और पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, स्पीकर की चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...