13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति13 फरवरी को हो सकती है पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप...

13 फरवरी को हो सकती है पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात: सूत्र

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. सूत्रों का कहना है कि 13 फरवरी को ट्रंप और मोदी की मुलाकात हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के दौरान 13 फरवरी को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता और रक्षा एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा के बीच ये बैठक होने की उम्मीद है.

हाल ही में पीएम मोदी ने ट्रंप से फोन पर बातचीत की थी. इस बारे में पीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई. उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. हम परस्पर लाभकारी और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने लोगों के कल्याण तथा वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे.’

इससे पहले पीएम मोदी ने 7 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रंप से बात की थी. बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘शानदार इंसान’ बताया था और कहा था कि ‘पूरी दुनिया उन्हें प्यार करती है’.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...