16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख, कहा- भारत...

PM मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख, कहा- भारत के प्रति उनका प्यार हमेशा याद रहेगा

Published on

नई दिल्ली,

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है. लंबे वक्त से बीमार चल रहे पोप फ्रांसिस ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वेटिकन ने उनके निधन की पुष्टि की. पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद किया है.

पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे.’

पीएम ने आगे लिखा, ‘छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था. उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने उम्मीद की भावना जगाई.’

‘मुझे उनके साथ याद हैं मुलाकातें’
पीएम मोदी ने लिखा, ‘मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें बहुत अच्छी तरह याद हैं और मैं समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं. भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’

PM मोदी ने भारत का दिया था निमंत्रण
दरअसल, दक्षिणी इटली के अपुलिया में पिछले साल पीएम मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन को दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी. इस दौरान पोप फ्रांसिस ने पीएम मोदी को गले लगाया और उनका हालचाल जाना. जिसकी पीएम मोदी ने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. पोप से मुलाकात के बाद पीएम ने बताया था कि उन्होंने पोप को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिससे उन्होंने (पोप फ्रांसिस) निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था.

पोप फ्रांसिस के निधन की पुष्टि करते हुए वेटिकन ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वह रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरु थे. उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. वह लंबे वक्त तक अस्पताल में थे, वह 38 दिनों तक अस्पताल में थे और हाल में ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे. उनका अपने आवास कासा सेंटा मार्टा (Casa Santa Marta) पर निधन हुआ.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...