16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपहलगाम में आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने अमित शाह से...

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने अमित शाह से की बात, सऊदी अरब से दिया ये निर्देश

Published on

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में अमित शाह से बात की है। वहीं गृहमंत्रालय में होने वाली बैठक में कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस के अफसरों से स्थिति की जानकारी ली जाएगी। बता दें कि आज आतंकियों ने पहलगाम इलाके में पर्यटकों को निशाना बनाया और गोलियां चलाईं।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने गृहमंत्री से घटनस्थल का दौरा करने का कहा। साथ ही पीएम ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी फिलहाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। वहां से ही वो पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम के निर्देश के बाद गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम का दौरा कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए निकले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।’

आतंकी हमले में 12 लोग घायल
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है। आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था।

आतंकियों ने टारगेट करके गोलियां चलाईं
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं।” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए। पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है।

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा हमला
इसके अलावा, 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है। देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...