6.2 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, सीएम केजरीवाल ने लिखा, 'थैंक्यू...

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, सीएम केजरीवाल ने लिखा, ‘थैंक्यू सर’

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज 54वां जन्मदिन है। केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देने में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां। मैं आपकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। केजरीवाल ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। बधाई देने वालों में मोदी के अलावा केंद्र सरकार से केंद्रीय मंत्री हदीप सिंह पुरी और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल रहे।

पीएम ने दी बधाई तो केजरीवाल ने कहा- थैंक्यू सर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई हस्तियों और राजनेताओं को जन्मदिन की बधाई देते हैं। लेकिन इस बार पीएम की तरफ से सीएम केजरीवाल तो बर्थडे विश करना खास रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को 54वें जन्मदिवस पर ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने लिखा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां। मैं आपकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। केजरीवाल ने भी तुरंत ट्वीट करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,’ थैंक्यू सर।’

नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी ने भी किया विश
अरविंद केजरीवाल को बर्थ डे विश करने में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नितिन गडकरी भी शामिल रहे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र दे। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...