15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'पीएम मोदी, यूनुस की मुस्कुराने वाली बैठक विफल रही': बांग्लादेश में हिंदू...

‘पीएम मोदी, यूनुस की मुस्कुराने वाली बैठक विफल रही’: बांग्लादेश में हिंदू नेता की निर्मम हत्या पर और क्या बोली कांग्रेस

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस मामले में पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुई मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस मुलाकात का कोई असर नहीं हुआ। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, “हिन्दू समुदाय के एक बड़े नेता भाबेश चंद्र रॉय की क्रूरतापूर्ण हत्या इस बात का सबूत है कि नरेंद्र मोदी जी की बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर के साथ मुस्कुराने वाली बैठक विफल रही।”

हिंदू समुदाय के प्रभावी नेता थे भाबेश चंद्र रॉय
खड़गे ने आगे कहा है कि सरकार ने संसद में बताया था कि पिछले दो महीनों में ही हिंदुओं पर 76 हमले हुए। इन हमलों में 23 हिंदुओं की जान चली गई। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों पर भी हमले हो रहे हैं। भाबेश चंद्र रॉय बांग्लादेश पूजा उदजापन परिषद की बीरल इकाई के उपाध्यक्ष थे। वह दिनाजपुर के बीरल उपजिला में हिंदू समुदाय के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। 58 वर्षीय भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और हत्या से मानवाधिकार संगठनों और प्रवासी समुदायों में गुस्सा है। ये समुदाय लंबे समय से बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर चिंता जताते रहे हैं।

‘रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश’
खड़गे ने कहा, “बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, मानवाधिकार हनन और 1971 के मुक्ति संग्राम की स्मृतियों को जो खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, वो भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश है। 1971 से लेकर आज तक, भारत ने हमेशा बांग्लादेश के सभी लोगों की शांति और समृद्धि चाही है…..उपमहाद्वीप की इसी में भलाई है।” उन्होंने यूनुस की पूर्वोत्तर राज्यों पर हालिया टिप्पणी पर भी सवाल उठाया और इसे “पूरी तरह से निराशाजनक” बताया।

‘बहाने न बनाए यूनुस सरकार’
इस घटना की विदेश मंत्रालय ने भी आधिकारिक तौर पर निंदा की है। मंत्रालय ने कहा, ‘हमारे लिए बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय का अपहरण और क्रूर हत्या दुखद है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न को जाहिर करती है, यहां तक कि पिछली ऐसी घटनाओं के अपराधी भी बिना किसी डर के घूम रहे हैं। हम इस घटना की निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को याद दिलाते हैं कि वह बहाने बनाने या भेदभाव के बिना सभी अल्पसंख्यकों, जिनमें हिंदू भी शामिल हैं, की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी को निभाए।’

यह घटना भारत और बांग्लादेश के संबंधों के लिए एक चिंता का विषय है। भारत हमेशा से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का समर्थन करता रहा है। इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...