11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराजनीति‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी जंग शुरू, कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल में चयन में...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी जंग शुरू, कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल में चयन में भेदभाव के आरोप लगाए

Published on

नई दिल्ली

भारत ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। अब सरकार दुनिया के तमाम देशों में ऑपरेशन सिंदूर की सही जानकारी देने का प्लान बना रही है। सरकार विभिन्न देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है, इनका मकसद पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख वैश्विक मंच पर मजबूती से रखना है। सरकार ने सभी दलों से इस मिशन के लिए अपने नेताओं के नाम देने को कहा था।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी
कांग्रेस ने सरकार के आग्रह पर चार नेताओं- आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम सुझाए थे। लेकिन सात प्रतिनिधिमंडलों में केवल आनंद शर्मा को ही जगह मिली। बाकी तीन नेताओं को नजरअंदाज कर सरकार ने चार अन्य कांग्रेसी नेताओं शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और सलमान खुर्शीद को शामिल किया, जो पार्टी की सूची का हिस्सा नहीं थे।

जयराम रमेश का तीखा हमला
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर चयन प्रक्रिया को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमने चार नाम भेजे, लेकिन सरकार ने केवल एक को चुना। बाकी चार नाम उन्होंने खुद जोड़े। ये नेता हमारी पार्टी के वरिष्ठ सांसद हैं, उन्हें अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए और इस मिशन में योगदान देना चाहिए।” रमेश ने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि मानती है और किसी को प्रतिनिधिमंडल में जाने से नहीं रोक रही।

‘राजनीतिकरण उचित नहीं’
जयराम रमेश ने मामले को ज्यादा तूल देने से इंकार करते हुए कहा कि इस मुद्दे का और राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी कांग्रेसी सांसद विदेश में भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे। यह विवाद सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या सरकार और कांग्रेस इस मुद्दे पर आम सहमति बना पाएंगे, या यह सियासी खींचतान और बढ़ेगी? फिलहाल, सभी की नजरें उन नेताओं पर टिकी हैं, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...