7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराजनीतिप्रवीण की हत्या पर सियासत गर्मायी, केंद्रीय मंत्री ने NIA जांच की...

प्रवीण की हत्या पर सियासत गर्मायी, केंद्रीय मंत्री ने NIA जांच की सिफारिश की

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या पर सियासत भी गरमा गई है। उदयपुर में कन्हैयालाल की घटना से तार जुड़े होने के संकेतों के बीच केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA से जांच कराने का अनुरोध किया है। वहीं, कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार अभी तक खामोश ही है। पुलिस जांच के आदेश जरूर दिए गए हैं लेकिन राष्ट्रीय एजेंसी से जांच पर सरकार राज्य सरकार अभी तक चुप्पी साध रखी है।

केंद्रीय मंत्री ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर जिस बाइक से आए थे उस पर केरल का नंबर प्लेट लगा था। जिसके बाद यह तो साफ है कि हमलावर केरल से आए थे। घटनास्थल से केरल काफी नजदीक भी है। संभवत: यह इस्लामिक कट्टरपंथियों की ओर से शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का एक प्रयास है।

कट्टरपंथी ग्रुपों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिहादियों की ओर से इस तरह की यह पहली घटना नहीं हुई है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं और भविष्य में भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा है कि मैं आपने अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले में जरूरी कदम उठाएं और पीएफआई और एसडीपीआई और कट्टरपंथी ग्रुपों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई करें।

पीएफआई और एसडीपीआई पर शक
बता दें कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने आरोप लगाया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) इस हत्याकांड में शामिल है। पुलिस ने दक्षिण कन्नड और उडुपी में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच टीमों को कोडागू और हासन एवं पड़ोसी राज्य केरल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए दक्षिण कन्नड जिले के सुल्लिया, पुत्तुर और कडबा तालुका में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है।

दुकान के सामने दिया घटना को अंजाम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि प्रवीण नेत्तर भाजपा युवा जिला मोर्चा समिति के सदस्य थे। उनकी हत्या मंगलवार रात को मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने बेल्लारे स्थित उनकी दुकान के सामने ही कर दी थी। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे निवासी नेत्ता की उस समय हत्या की गई, जब वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...