22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी बन गए 'पेंटर', 10 जनपथ में काम करने का शेयर...

राहुल गांधी बन गए ‘पेंटर’, 10 जनपथ में काम करने का शेयर किया वीडियो, देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 जनपथ में मजदूरों के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने दीवार पर पुट्टी लगाई और मजदूरों से बात करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। सामने आई तस्वीरों में राहुल गांधी मजदूरों के साथ चिनाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की गई है।

पेंटर साथियों के काम में बंटाया हाथ
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जननायक राहुल गांधी ने पेंटर साथियों के काम में हाथ बटाया और उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर बात की। ये हुनरमंद लोग हमारे घरों को रोशन करते हैं, लेकिन खुद इनकी जिंदगी चुनौतियों से भरी है। इनके जीवन में खुशहाली की रोशनी भरना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।

राहुल ने शेयर किया वीडियो
वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पेंटर और दिये बनाने वाले कुम्हारों से बात की है। दिलचस्प बात यह है कि वह खुद घर की पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 10 जनपथ आवास यूपीए सरकार के दौरान सत्ता का केंद्र में रहा है। राहुल की मां सोनिया गांधी इसी बंगले में लंबे समय से रहती हैं।

पहले भी मजदूरों से मिलते रहे हैं राहुल
यह पहला अवसर नहीं है, इससे पहले भी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक मजदूरों से मिलते रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुनते रहे हैं। राहुल गांधी इससे पहले दिल्ली में एक नाई की दुकान पर गए थे। उन्होंने वहां ना सिर्फ शेविंग कराई बल्कि नाई से मिलकर उनकी रोजमर्रा की परेशानियों की भी जानकारी ली थी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...