24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर जाएंगे,...

राहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर जाएंगे, सैम पित्रोदा ने बताया पूरा प्लान

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. नेता विपक्ष के अमेरिका दौरे की जानकारी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने दी, उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं, तब से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में मैं 32 देशों में भारतीय प्रवासी राजनयिकों, शिक्षाविदों, व्यापारियों, नेताओं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कई लोगों से राहुल गांधी के साथ बातचीत करने के अनुरोध प्राप्त कर चुका हूं.

सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी बहुत कम समय के लिए अमेरिका आ रहे हैं. वे 8 सितंबर को डलास में होंगे, जबकि 9 और 10 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में होंगे. डलास में राहुल गांधी टेक्सास यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, शिक्षाविदों और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे. हम एक बहुत बड़ी सामुदायिक सभा करेंगे. उन्होंने कहा कि हम कुछ टेक्नोक्रेट से भी मिलेंगे.

इसके बाद डलास के नेताओं के साथ डिनर का प्रोग्राम है. अगले दिन राहुल गांधी वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां वह एक थिंक टैंक, नेशनल प्रेस क्लब और अन्य लोगों सहित विभिन्न लोगों के साथ बातचीत करने की योजना बना रहे हैं. सैम पित्रोदा ने कहा कि हम एक बहुत ही सफल यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं और राहुल गांधी का अमेरिका में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

सैम पित्रोदा ने एक वीडियो बयान में कहा कि विभिन्न लोगों के साथ कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, क्योंकि हमने ऐसा महसूस किया है कि लोगों को उन राज्यों में भी बहुत रुचि है, जहां कांग्रेस की सरकार है. पित्रोदा ने कहा कि हम एक बहुत ही सफल यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं.

बता दें कि राहुल गांधी 5 बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं. ये सीट पहले उनकी मां सोनिया गांधी के पास थी. हालिया लोकसभा चुनाव में राहु गांधी ने दो निर्वाचन क्षेत्रों रायबरेली और वायनाड से जीत हासिल की, लेकिन बाद में उन्होंने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. अब इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...