19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी का कबूलनामा- ऑपरेशन ब्लू-स्टार कांग्रेस की गलती थी, जिम्मेदारी लेने...

राहुल गांधी का कबूलनामा- ऑपरेशन ब्लू-स्टार कांग्रेस की गलती थी, जिम्मेदारी लेने को तैयार

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह मानते हैं कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार पार्टी की गलती थी. उन्होंने कहा कि वह 80 के दशक में कांग्रेस से हुईं गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. राहुल का यह जवाब सिख युवक की ओर से पूछे गए एक सवाल में दिया. राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है.

अमेरिका में क्या बोले राहुल गांधी?
करीब दो सप्ताह पहले (21 अप्रैल) को अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी शामिल हुए. यहां उन्होंने सिख युवक के सवाल पर जवाब देते स्वीकार किया कि कांग्रेस की 1984 के सिख विरोधी दंगों में भूमिका थी. राहुल बोले- 80 के दशक में कांग्रेस की ओर से की गई गलतियों की मैं स्वीकार करने को तैयार हूं. हालांकि, जब यह घटना हुई तब मैं राजनीति में नहीं थी. मैं कई बार स्वर्ण मंदिर गया हूं. मेरा सिख समुदाय के साथ प्यार और सम्मान का रिश्ता है.

सिख युवक ने क्या पूछा था?
ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल से कहा कि आपने आज तक सिखों की सुलह कराने की कोशिश नहीं की. सज्जन कुमार और केपीएस गिल जैसे नेताओं को राजनीतिक सुरक्षा दी गई. फिर आप हम लोग से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हम बीजेपी से डरें?

BJP ने राहुल पर बोला हमला
राहुल के इस बयान पर बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल को बस अब भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उपहास किया जा रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर नफरत फैलाते हैं. अगर हिम्मत है उनमें तो ऐसा बयान भारत में देकर दिखाएं, मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगा.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...