9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिबारामूला से लोकसभा चुनाव जीतने वाले रशीद इंजीनियर 5 जुलाई को लेंगे...

बारामूला से लोकसभा चुनाव जीतने वाले रशीद इंजीनियर 5 जुलाई को लेंगे संसद की शपथ

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के बारामूला संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अलगाववादी नेता शेख अब्दुल रशीद इंजीनियर को संसद सदस्य के तौर पर शपथ लेने की इजाजत मिल गई है. पटियाला हाईकोर्ट ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत की अर्जी पर फैसला सुनाते हुए उन्हें 5 जुलाई को शपथ लेने के लिए रिहाई देने का आदेश दिया है.

हालांकि कोर्ट का औपचारिक विस्तृत आदेश दो जुलाई (मंगलवार) को आएगा. इस बीच कोर्ट के फैसले के बाद अब NIA ने भी रशीद को संसद में पद की शपथ लेने के लिए 5 मई को अंतरिम जमानत देने पर अपनी सहमति दे दी. हालांकि, NIA ने अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात न करने समेत कई अन्य शर्त लगाए जाने की बात भी कही है.

अमृतपाल ने भी नहीं ली है शपथ
एनआईए ने कहा कि सहमति कुछ शर्तों पर निर्भर है, जिसमें रशीद का मीडिया से बातचीत न करने की पाबंदी लगाई जानी जरूरी है. पटियाला हाउस कोर्ट 2 जुलाई को आदेश पारित करेगा. रशीद इंजीनियर ने सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल की गुहार लगा रखी है. अभी भी रशीद इंजीनियर और पंजाब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह सहित कुछ सांसदों ने संसद सदस्यता की शपथ नहीं ली है. इसके पीछे तकनीकी और कानूनी वजहें हैं.

खडूर साहिब सीट से अमृतपाल की जीत
बता दें कि लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन स्पीकर चुनाव से पहले बचे हुए सांसदों को शपथ दिलानी थी. इन सांसदों में खालिस्तानी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का चीफ अमृतपाल सिंह भी शामिल था. वह पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव जीता है. लेकिन इस समय जेल में हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...