13 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी के वादों को रेखा गुप्ता ने... दिल्ली की महिलाओं को...

PM मोदी के वादों को रेखा गुप्ता ने… दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर AAP और बीजेपी आमने-सामने

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली का कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही रेखा गुप्ता पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) हमलावर है। दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने महिला सम्मान योजना को लेकर सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण वादा किया था जो रेखा गुप्ता ने झूठा साबित कर दिया है।

आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में 8 मार्च तक ढाई हजार रुपये पहुंचेंगे। इसके अलावा, मोदी जी ने यह भी दावा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में ही इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से अपील की थी कि वे अपने बैंक खाते को अपने फोन नंबर से लिंक करें, ताकि उन्हें यह राशि सीधे उनके खाते में मिल सके।

आतिशी ने बीजेपी को घेरा
आतिशी ने आगे कहा कि हालांकि, जब 17 जनवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला समृद्धि योजना की घोषणा की, तो यह वादा और भी स्पष्ट हुआ। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में यह वादा किया गया है कि हर महिला को ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। लेकिन दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ।

‘यह योजना पीएम मोदी के वादे के विपरीत…’
आतिशी ने कहा कि रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना को पारित नहीं किया। यह योजना पीएम मोदी के वादे के विपरीत साबित हुई, जिससे यह सवाल उठने लगा कि क्या मोदी जी की गारंटी सिर्फ एक जुमला थी। सीएम ने इस फैसले के बाद मोदी जी के वादे को झूठा साबित कर दिया और साबित कर दिया कि यह वादा सिर्फ चुनावी वादा था।

‘…पीएम मोदी के वादे केवल बयानबाजी तक सीमित थे’
आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से कई बार वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद पहला काम महिलाओं को ढाई हजार रुपये देने की योजना को लागू करना होगा। लेकिन रेखा गुप्ता ने यह दिखा दिया कि पीएम मोदी के वादे केवल बयानबाजी तक सीमित थे, और उनकी गारंटी को पूरी दिल्ली के सामने झूठा साबित कर दिया। अब, यह सवाल उठता है कि क्या 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खाते में ढाई हजार रुपए पहुंचेंगे, जैसा कि मोदी जी ने वादा किया था।

‘क्या वह फिर से पीएम मोदी को झूठा साबित करेंगी’
आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से यह पूछा जा रहा है कि क्या वह फिर से पीएम मोदी को झूठा साबित करेंगी या महिला समृद्धि योजना को लागू करेंगी। दिल्ली की महिलाओं का अब यह सवाल है कि मोदी जी के वादों का क्या हुआ, और क्या वे वादे जो चुनावी प्रचार का हिस्सा थे, असल में कभी पूरे होंगे या नहीं।

आतिशी को CM रेखा का जवाब
दिल्ली की सीएम ने कहा है कि जो भी वादे जनता से किए गए थे, वे सारे वादे पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना को लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान उनसे महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को लेकर आतिशी की टिप्पणी के संबंध में भी सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है तो हमें ही करने दीजिए ना… हर चीज में कहने की जरूरत नहीं है। जब उनकी सरकार थी, उन्होंने किया।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...