7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिघोटाला करने वालों को ग्रीटिंग कार्ड नहीं लुकआउट नोटिस ही मिलता है:...

घोटाला करने वालों को ग्रीटिंग कार्ड नहीं लुकआउट नोटिस ही मिलता है: BJP

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों को सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर आक्रामक है. सर्कुलर जारी होने के बाद सिसोदिया भी प्रधानमंत्री मोदी पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि ये क्या नौटकी है? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

मनीष सिसोदिया के पूछने पर बीजेपी ने लुकआउट नोटिस के बारे में बताया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि लुकआउट नोटिस एजेंसी द्वारा ये सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामलों में आरोपी शख्स देश छोड़कर भाग न जाए. इसके साथ ही आदेश गुप्ता ने कहा कि जिन्होंने क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी की हो, दिल्ली के युवाओं को शराब के नशे में धकेला हो, ऐसे लोगों को ग्रीटिंग कार्ड नहीं लुकआउट नोटिस ही मिलते हैं.

जनता को गुमराह कर रही है AAP: बीजेपी
इस दौरान बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने शराब माफियाओं के 144 करोड़ रुपये माफ कर दिए. हजारों करोड़ रुपये कमीशन बढ़ा दिए. इस सरकार ने कमीशन को बढ़ाकर ढाई से 12 फीसदी कर दिया और अब आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह कर रही है. बीजेपी ने सिसोदिया और केजरीवाल को भ्रष्टाचारी बताया है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल को जनता के सवालों को जवाब देना होगा. जांच एजेंसी काम कर रही हैं, सच जल्दी बाहर आएगा.

नई शराब नीति- अत्याचारी नीति है: बीजेपी
आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार ये देखा गया है कि वही शिक्षा मंत्री हैं और वही शराब मंत्री हैं. केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति नहीं है, ये पापकारी नीति है, ये भ्रष्टाचारी नीति है, ये अत्याचारी नीति है.

‘केजरीवाल मॉडल का अर्थ है- करप्शन की गारंटी’
भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल का मतलब है अरविंद केजरीवाल की करप्शन गारंटी. इस समय आप की दो प्रदेशों में सरकार है और दोनों के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप के जेल में हैं. गौरव भाटिया ने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल सरकार से सवाल पूछे कि अगर आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति सही थी तो वापस क्यों ली गई?जवाब आया कि विदेशी समाचार न्यूयॉर्क टाइम्स पत्रिका कहती है कि आम आदमी पार्टी का शिक्षा मॉडल बड़ा अच्छा है. देश की जनता कह रही है कि अगर कोई सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी कोई है तो वो मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...