20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिमनोज तिवारी और मनीष सिसोदिया में तीखी नोकझोंक, केजरीवाल की वीडियो को...

मनोज तिवारी और मनीष सिसोदिया में तीखी नोकझोंक, केजरीवाल की वीडियो को लेकर छिड़ा विवाद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ आप और बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप नेता मनीष सिसोदिया के बीच केजरीवाल के एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक हो गई है.

मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि उन्हें सस्ते ट्रोलर्स जैसा बर्ताव करना बंद करना चाहिए. तो मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप (मनीष) पटपड़गंज की जनता के सवालों से बचने के लिए कहीं और भाग सकते हैं. दरअसल, मनोज तिवारी ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें केजरीवाल संविधान को लेकर बोलते हुए दिख रहे हैं.

सिसोदिया ने किया पलटवार
बीजेपी नेता के इस पोस्ट का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया और लिखा कि मनोज तिवारी जी सांसद हो, थोड़ी तो शर्म करो झूठ ट्वीट कर रहे हो. सस्ते ट्रोलर्स जैसा बर्ताव करना बंद करो. अपनी नहीं तो कम-से-कम सांसद पद की तो इज्जत करो.

बहस में मर्यादा रखनी चाहिए: बीजेपी नेता
वहीं, सिसोदिया पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, मनीष सिसोदिया जी.. बहस में मर्यादा रखनी चाहिए.. आप इतने तमतमा गए कि मुझे बेशर्म बोल दिया…खैर आपके जो भी संस्कार हों… पर हां, पटपड़गंज की जनता के सवालों से बचने के लिए आप कहीं और भाग सकते हैं, मगर हम आपको यहां से भागने नहीं देंगे…

उन्होंने आगे कहा कि आपके इस वीडियो में जो कहा गया है, मैं वही लोगों को बता रहा हूं और आपसे भी पूछ रहा हूं. वैसे तो राहुल गांधी भी बताएंगे परन्तु, आपके नेता के अनुसार- अगर कांग्रेस के लोगों ने शराब पीके कांग्रेस का संविधान लिखा तो इसका अर्थ अरविंद केजरीवाल ये कैसे लगा सकते हैं कि “जिसने भी संविधान लिखा वो शराब पी के लिखा… ! “जिसने भी संविधान लिखा” का अर्थ क्या है ? ये कहने की हिम्मत कैसे कह सकते हैं अरविंद केजरीवाल… संविधान और कांग्रेस के संविधान में अंतर है कि नहीं…

इसके इतर आप ने दावा किया है कि बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने जो वीडियो एक्स पर शेयर किया है. वह बदला हुआ वीडियो है. इसके चलते मनीष सिसोदिया ने बीजेपी नेता की आलोचना भी की है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...