17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिशिवराज के बेटे को नहीं मिला टिकट, प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास,...

शिवराज के बेटे को नहीं मिला टिकट, प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास, देखें उपचुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं बीजेपी ने कुछ राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी का यह फैसला चौंकाने वाला है। दरअसर इस सीट से शिवराज सिंह चौहान के बेटे को टिकट देने की चर्चा चल रही थी। विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट छोड़ी थी उन्हें शिवराज सिंह चौहान के छोड़े हुए विधानसभा बुधनी से टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम के विधानसभा उप चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कर्नाटक से पूर्व मुख्यमंत्री वस्वराज बोम्मई के बेटे भारत वासवराज बोम्मई को शिगाव से विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के तरारी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...