16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिसोनिया से मिला निष्पक्ष चुनाव का भरोसा, अध्यक्ष की रेस में शामिल...

सोनिया से मिला निष्पक्ष चुनाव का भरोसा, अध्यक्ष की रेस में शामिल थरूर

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के अनुमानों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी ने उनसे स्पष्ट कर दिया है कि यह पूरी तरह से जेनुइन चुनाव होंगे। जिस किसी को भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना है वह मैदान में उतर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता और निष्पक्षता भी बरती जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में उतरने को तैयार हैं।

थरूर ने उठाए थे सवाल
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही थरूर ने अध्यक्ष पद के चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शशि थरूर से मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होंगे। माना जा रहा है सोनिया से आश्वासन मिलने के बाद थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। थरूर का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इससे पहले कांग्रेस कह चुकी थी कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कोई भी दावेदारी कर सकता है। हालांकि इसके लिए उसे कम से कम 10 डेलीगेट्स का समर्थन चाहिए होगा।

सांसदों ने मधुसूदन मिस्त्री को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि पहले भी कई कांग्रेस सांसद अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर चुके हैं। इसको लेकर पांच कांग्रेस सांसदों ने कांग्रेस के आंतरिक चुनाव पैनल के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा था। इस पत्र में सभी मतदाताओं और कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने में समर्थ उम्मीदवारों को पीसीसी डेलीगेट्स की लिस्ट देने की मांग की गई थी। छह सितंबर को यह संयुक्त पत्र लोकसभा सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरडोलोई और अब्दुल खलीक ने लिखा था। इसमें पूछा गया था कि यह लिस्ट उपलब्ध कराई जाए, जिससे स्पष्ट हो सके कि उम्मीदवारों को नॉमिनेट करने और वोट देने के अधिकारी कौन हैं।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...