9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली हरियाणा में AAP के साथ चुनाव लड़ने वाले सवाल पर सस्पेंस...

दिल्ली हरियाणा में AAP के साथ चुनाव लड़ने वाले सवाल पर सस्पेंस खत्म, जयराम रमेश ने कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ मैदान में दिखाई दी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव में आमने-सामने होगी। विधानसभा चुनाव साथ लड़ने या नहीं लड़ने के सवाल पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सब क्लियर कर दिया है।जयराम रमेश के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टी एक साथ नहीं होंगी। समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में जयराम रमेश ने कहा कि ‘ऐसी कोई गुंजाइश नहीं है।’

आप-कांग्रेस के अलग हुए रास्ते
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक दिल्ली को छोड़कर इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र और झारखंड में एक साथ चुनाव लड़ेगा, लेकिन अन्य राज्यों में ऐसा होगा यह जरूरी नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन सहमति के तौर पर आगे बढ़ेगा और जिन राज्यों में संभावना बनेगी वहां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा, “पंजाब में कोई इंडिया गठबंधन नहीं है। हरियाणा में हमने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को एक सीट दी थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने खुद कहा है कि गठबंधन नहीं होगा।” जयराम रमेश ने कहा कि हमने दिल्ली में साथ चुनाव लड़ा था लेकिन पंजाब में नहीं, सब आपसी सहमति से हुआ था।

पश्चिम बंगाल पर क्या बोले जयराम रमेश?
जयराम रमेश ने कहा ,”पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी मैंने कहा था कि इंडिया ब्लॉक लोकसभा चुनावों के लिए है, लेकिन जिन राज्यों में परिस्थितियां ऐसी हैं कि हमारे राज्य के नेता और हमारे गठबंधन सहयोगियों के नेता चाहते हैं, वहां गठबंधन बना रहेगा। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) के साथ गठबंधन रहेगा। झारखंड में हमारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन है।” हालांकि दिल्ली के सवाल पर जयराम रमेश ने साफतौर पर कहा दिया कि दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन की कोई स्थिति नहीं है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...