7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराजनीतिप्रतिबंधित कंपनियों ने भारत के किसी कानून का नहीं किया उल्लंघन, अमेरिकी...

प्रतिबंधित कंपनियों ने भारत के किसी कानून का नहीं किया उल्लंघन, अमेरिकी बैन पर बोला विदेश मंत्रालय

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका ने रूस के साथ संबंधों के चलते कई भारतीय कंपनियों पर रोक लगा दी है। इस पर भारत सरकार का कहना है कि ये कंपनियां भारत के नियमों का उल्लंघन नहीं कर रही हैं। सरकार ने यह भी बताया कि वह इस मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारियों से बात कर रही है। अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद करने के आरोप पर दुनियाभर की सैकड़ों कंपनियों पर रोक लगाई है। इनमें 19 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि इन कंपनियों ने रूस को ऐसी तकनीक और उपकरण दिए, जिससे उसकी सैन्य ताकत बढ़ी है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
भारत सरकार का कहना है कि वह अमेरिका के साथ इस मसले पर बातचीत कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम अमेरिकी अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि मुद्दों को स्पष्ट किया जा सके।’ उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि जिन कंपनियों पर रोक लगाई गई है, वे भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं कर रही हैं।

‘कंपनियों ने नहीं किया भारतीय कानून का उल्लंघन’
MEA प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि भारत में रणनीतिक व्यापार और प्रसार नियंत्रण को लेकर मजबूत कानूनी और नियामक ढांचा है। उन्होंने कहा कि भारत तीन प्रमुख बहुपक्षीय अप्रसार निर्यात नियंत्रण व्यवस्था – वासेनार व्यवस्था, ऑस्ट्रेलिया समूह और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था का सदस्य है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रतिबंधों और अप्रसार पर यूएनएसजी के प्रस्ताव 1540 को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है।

क्या है पूरा मामला
रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारा मानना है जिन लेनदेन और कंपनियों पर रोक लगाई गई है, वे भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं करती हैं। भारत सरकार की एजेंसियां भारतीय उद्योगों और स्टेकहोल्डर्स के लिए नियमित रूप से रणनीतिक व्यापार/निर्यात नियंत्रण आउटरीच कार्यक्रम चला रही हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चीन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और तुर्की की कंपनियों पर भी रूस को लेटेस्ट तकनीक और उपकरण देने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

युवा कांग्रेस ने मंत्री की नेमप्लेट पर कालिख पोती

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष अमित खन्ना के नेतृत्व में अचानक विरोध...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर नई एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली।नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...