17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस की सभा में अचानक से टूट गया स्टेज, भरभरा कर गिरे...

कांग्रेस की सभा में अचानक से टूट गया स्टेज, भरभरा कर गिरे कई लोग, देखें वीडियो

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा के दौरान अचानक से भीड़ की वजह से मंच टूट गया। मंच टूटने से एक साथ कई लोग नीचे गिर पड़े। यह घटना उस समय हुई जब मंच पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव मौजूद थे। मंच पर देवेंद्र यादव के कांग्रेस की महिला नेता अमृता धवन, कई स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ मंच पर बढ़ गई। इस दौरान ही अचानक मंच भरभरा कर गिर पड़ा। मंच पर गिरने के दौरान किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

माला पहनाने के दौरान हादसा
कांग्रेस नेता पद यात्रा करते हुए जनसभा में पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर एक बड़ी माला कार्यकर्ताओं की तरफ से देवेंद्र यादव को पहनाई जा रही है। तभी कई लोग माला के भीतर आने के लिए आगे-पीछे होने लगे। ऐसे में मंच पर लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण मंच ही भरभरा कर टूट गया। मंच पर देवेंद्र यादव के बायीं तरफ खड़े करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता एक साथ नीचे गिर पड़े।

70 विधानसभा से गुजरेगी न्याय यात्रा
कांग्रेस ने दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में दिल्ली न्याय यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव कर रहे हैं। यात्रा के दौरान हर विधानसभा में कांग्रेस लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रही है। इसके साथ ही सरकार में आने पर लोगों की समस्याओं को दूर करने का वादा किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी की न्याय यात्रा पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थी।

अगले साल फरवरी में चुनाव
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस समेत अन्य दलों की तरफ से चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी की तरफ से तो 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी आ चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...