19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र CM पर सस्पेंस से जल्द उठेगा पर्दा! बीजेपी ने इन दो...

महाराष्ट्र CM पर सस्पेंस से जल्द उठेगा पर्दा! बीजेपी ने इन दो नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. दोनों पर्यवेक्षक मुंबई जाएंगे और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे.

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. ये कार्यक्रम मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे होगा. उससे पहले 4 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है. इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक आएंगे और विधायकों से बातचीत करेंगे. हालांकि, 5 दिसंबर को सिर्फ सीएम शपथ लेंगे या उनके साथ डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे? यह अब तक साफ नहीं हो पाया है.

इससे पहले मुंबई में महायुति के नेताओं की एक बड़ी बैठक होनी है. ये बैठक आज होनी थी, लेकिन एकनाथ शिंदे के अस्वस्थ होने की वजह से टल गई है. इस बैठक में सीएम फेस से लेकर पावर शेयरिंग पर चर्चा होगी. किस दल से कौन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होगा, इसे लेकर बातचीत हो सकती है.

4 दिसंबर को हो सकती है विधायक दल की बैठक
उसके बाद बीजेपी विधायक दल का नेता तय करने के लिए बैठक होगी. इसमें नए नेता सदन के नाम पर मुहर लगेगी. अभी ये बैठक सोमवार या मंगलवार को होने की चर्चा थी. अब यह बैठक 4 दिसंबर को हो सकती है.

सीएम की रेस में फडणवीस का नाम आगे
महाराष्ट्र में बीजेपी की तरफ से सीएम फेस के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. बीजेपी नेताओं का दावा है कि फडणवीस का नाम सीएम के लिए फाइनल हो गया है. इससे पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा था कि बीजेपी से मुख्यमंत्री होगा और एनसीपी, शिवसेना से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे.

महायुति में किसने कितनी सीटें जीतीं?
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित) गुट प्रमुख तौर पर शामिल हैं. 288 सीटों पर चुनाव हुए हैं. महायुति ने 233 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की. बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जबकि शिवसेना ने 57 और और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...