21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिइस बात के कोई सबूत नहीं... जब इंदिरा और वाजपेयी का नाम...

इस बात के कोई सबूत नहीं… जब इंदिरा और वाजपेयी का नाम लेकर संसद में निर्मला ने कर दिया बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीतारमण ने लोकसभा के रिकॉर्ड से उस बयान को हटाने की बात कही, जिसमें दावा किया गया था कि अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं है, यह दावा विवादित है।

दरअसल मंगलवार को लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने नागरवाला कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के कहने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 60 लाख रूपए निकाल कर नागरवाला को दे दिए गए थे। बाद में इसकी जांच के लिए रेड्डी कमीशन बना जिसमें इंदिरा गांधी का नाम तो नहीं आया पर इंदिरा गांधी को पूरी तरह क्लीयरेंस नहीं मिला।

निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी की तारीफ कर रहे हैं पर ये भी सच है कि लोग इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने के लिए भी याद करते हैं। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था ये विवादित दावा है और इसके सबूत नहीं है, लिहाजा सदन के रिकार्ड से दुर्गा वाली बात को हटा देना चाहिए।’

संबित पात्रा ने जमकर हमला बोला
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने मंगलवार को लोकसभा में वित्तीय धोखाधड़ी का मामला, नागरवाला केस का जिक्र करते हुए कांग्रेस और विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे आज नागरवाला केस पढ़ने का अनुरोध करता हूं। हम संसद में खड़े हैं और मैं आपके ध्यान में 1971 का एक मामला लाना चाहता हूं। 24 मई 1971 को एक फोन आया था। भारतीय स्टेट बैंक की संसदीय शाखा में बैंक प्रबंधक मल्होत्रा ने कॉल का उत्तर दिया, जिन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज सुनी। तत्कालीन प्रधानमंत्री उन्हें 60 लाख रुपये निकालने का निर्देश दिया।’

‘बैंकिंग धोखाधड़ी की एक रहस्यमय कहानी’
उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी के कहने पर 60 लाख रुपया नागरवाला को दे दिया गया। बाद में इस मुद्दे की जांच के लिए रेड्डी आयोग का गठन किया गया था, हालांकि इंदिरा गांधी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन नागरवाला मामला इंदिरा गांधी के समय के दौरान बैंकिंग धोखाधड़ी की एक रहस्यमय कहानी बनी हुई है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...