19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति8-10 घंटे होता था पावर कट... गठबंधन से अलग होते ही कांग्रेस...

8-10 घंटे होता था पावर कट… गठबंधन से अलग होते ही कांग्रेस पर केजरीवाल के सियासी तीर

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने क्लियर कर दिया है कि वह आगामी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। मतलब यह तय हो गया है कि इस चुनाव में लड़ाई AAP, कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी। केजरीवाल ने इस ऐलान के साथ कांग्रेस पर सियासी हमले भी शुरू कर दिए हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम ने अपनी एक पदयात्रा में दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के राज में दिल्लीवालों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था।

कांग्रेस राज में होती थी 8-10 घंटे की कटौती
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल के निशाने पर कांग्रेस ही रही। केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। आपने मुझे शिक्षा सुविधाओं में सुधार करने के लिए कहा और मैंने ऐसा किया। जब कांग्रेस सत्ता में थी,तब 8-10 घंटे बिजली कटौती होती थी। अब लोगों को इन्वर्टर और जनरेटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।

कांग्रेस के साथ चुनाव में नहीं जाएगी ‘आप’
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में साथ नहीं लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। तब भी दोनों के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। इससे पहले 2013 में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया था। दिवंगत शीला दीक्षित को दिल्ली की सत्ता से हटाकर अरविंद केजरीवाल सीएम बने थे।

दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की चन्नी सरकार को बेदखल कर वहां अपनी सरकार बनाई, जिसकी अगुवाई इस समय भगवंत मान कर रहे हैं। 2024 के आम चुनाव में साथ आने के बाद संभावना दिखी कि शायद फिर दोनों पार्टियां साथ आएंगी, लेकिन ऐसा अब नहीं होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...