25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति‘किसान के बेटे पर आरोप लगाते हैं…’, राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़...

‘किसान के बेटे पर आरोप लगाते हैं…’, राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर किरेन रिजिजू का हमला

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र काफी हंगामे के बीच गुजर रहा है। राज्यसभा में विपक्ष राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। इस मामले को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर इंडिया गठबंधन के दलों से जुड़े सांसदों ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को एक प्रस्ताव सौंपा है। उनका कहना है कि सदन में पक्षपात हो रहा है। राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “लोकतंत्र में एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचकर देश की सेवा कर रहा है। लेकिन उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।”

लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे सदस्य सांसद सोनिया गांधी और सोरोस के बीच संबंधों का मुद्दा उठाते रहे हैं। यह देश की संप्रभुता का सवाल है। सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना देश की संप्रभुता के मुद्दे से राष्ट्र का ध्यान भटकाने की एक साजिश है। इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी सभापति का सम्मान नहीं किया है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि अगर विपक्ष ने सभापति की गरिमा पर हमला किया तो हम उसकी रक्षा करेंगे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही किरण रिजिजू ने कहा कि किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना है और पूरे देश ने देखा है कि उसने सदन की गरिमा बनाए रखी है।

बीजद साथ नहीं
बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा की बीजू जनता दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। यह प्रस्ताव (अविश्वास प्रस्ताव) इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा लाया गया है। चूंकि हम गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए हम इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। बीजेडी इसके पक्ष में नहीं है। हमारी चिंता यह है कि सदन सुचारू रूप से चले और कोई स्थगन न हो क्योंकि मुद्दा यह है कि स्थगन के कारण हमारे जैसे छोटे क्षेत्रीय दलों को परेशानी होती है। मुझे उम्मीद है कि आज सदन सुचारू रूप से चलेगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...