11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली शहर से शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया...

दिल्ली शहर से शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कारण, सर्वेक्षण पर खर्च होंगे 10 करोड़

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इसमें झुग्गी झोपड़ी, जलबोर्ड, सड़क और महिलाओं की सुविधाओं समेत दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुधार तक की घोषणाएं की गईं। इसी बीच सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली शहर से तिहाड़ जेल शिफ्ट करने की भी घोषणा की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि तिहाड़ जेल को शहर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित करने की योजना है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 2025-26 के बजट में इसके लिए सर्वेक्षण और परामर्श सेवाओं के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

देश की सबसे बड़ी जेलों में शुमार है तिहाड़
दरअसल, दिल्‍ली की तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी जेल मानी जाती है। दिल्ली बजट 2025 में किए गए ऐलान के अनुसार अब दिल्ली शहर से इसका ठिकाना बदलने वाला है। दिल्ली की भाजपा सरकार ने यह निर्णय आवासीय क्षेत्रों के नजदीक होने के सुरक्षा कारणों से लिया है। दिल्ली में साल 1958 के दरम्यान स्थापित की गई तिहाड़ जेल देश के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है। 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली तिहाड़ जेल में नौ केंद्रीय जेल शामिल हैं। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इसके सर्वे और रिलोकेशन के लिए बजट में इस बार 10 करोड़ रखे हैं।

13000 से ज्यादा कैदी, सुरक्षा व्यवस्‍था के चलते निर्णय
दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टरों, राजनेताओं और वीआईपी बंदियों को रखा जाता है। साल 1958 में 1273 कैदियों को रखने की क्षमता के साथ जेल को शुरू किया गया था। बाद में इस संख्या को बढ़ाकर 5,000-6,000 कर दिया गया। दूसरी ओर इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में तिहाड़ जेल के अंदर करीब 13,000 से ज्यादा कैदी हैं। तिहाड़ जेल को आधिकारिक तौर पर तिहाड़ कारागार के नाम से जाना जाता है। यह देश की सबसे बड़ी और उच्च सुरक्षा वाली जेल है। अब सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी शिफ्टिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

क्या जगह बदलने के साथ बदल जाएगा नाम?
साल 1958 में दिल्ली के पास तिहाड़ गांव में छोटी जेल के रूप में स्‍थापित की गई जेल को गांव के नाम से जाना गया। मूलरूप से तिहाड़ गांव में इसे दिल्ली क्षेत्र के अपराधियों को रखने के लिए बनाया गया था। साल 1966 में तिहाड़ को पंजाब प्रशासन ने दिल्ली सरकार को स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद यह जेल राष्ट्रीय राजधानी की मुख्य जेल बनी। तिहाड़ जेल परिसर में नौ जेलें शामिल हैं। हालांकि दिल्ली की तिहाड़ जेल का तिहाड़ गांव से शिफ्ट होने के बाद नया नाम क्या होगा? इसको लेकर अभी तक रेखा सरकार की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए रखे 300 करोड़
दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल प्रदूषण से निपटने के लिए इस बार के बजट में खास प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट रखा है। अपने 138 मिनट लंबे बजट भाषण में सीएम रेखा गुप्ता ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब भ्रष्टाचार का युग खत्म हो चुका है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए कई ठोस कदमों का ऐलान किया गया है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...