11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीति'कल पुलिस मेरे बूढ़े माता-पिता से पूछताछ करने आएगी', CM केजरीवाल का...

‘कल पुलिस मेरे बूढ़े माता-पिता से पूछताछ करने आएगी’, CM केजरीवाल का दावा

Published on

नई दिल्ली,

शराब नीति मामले में जमानत पर बाहर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अब उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने दावा किया, ‘कल दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी.’ बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में ये पूछताछ होनी है. कारण, जिस समय ये घटना घटी, पुलिस घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करना चाहती है. कल दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता पिता से पूछताछ करने आएगी।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस सुनीता केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. दिल्ली पुलिस केजरीवाल के माता पिता से भी पूछताछ करना चाहती है. महिला अधिकारी ने तीनों से घर में मिलने का वक्त मांगा और बयान दर्ज करवाने को कहा है, लेकिन अभी तक तीनों लोगों ने टाइम नहीं दिया है. पुलिस के मुताबिक अगर तीनों खुद आकर बयान दर्ज नहीं कराएंगे तो पुलिस घर जाकर बयान दर्ज करेगी.

सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में बताया है कि जब वो 13 मई को सीएम हाउस गई थीं, तब सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल के माता और पिता ब्रेकफास्ट कर रहे थे. स्वाति ने तीनों को मॉर्निंग विश किया था और फिर डायनिंग हाल में आ गई थीं, जहां बहस के बाद उनके साथ मारपीट की गई. दो दिनों से दिल्ली पुलिस की एक महिला IO परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि उनके बयान दर्ज हो सके. उनका वक्त भी मांगा गया है. इसलिए कल फिर दिल्ली पुलिस कोशिश करेगी कि सुनीता केजरीवाल और सीएम के माता पिता के बयान दर्ज हो सकें. इसके लिए वह सीएम हाउस जाएंगी.

केजरीवाल ने पहली बार मामले में दी प्रतिक्रिया
बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने पहली बार राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और न्याय मिले. केजरीवाल ने कहा, ‘मामला फिलहाल विचाराधीन है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है.

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी. न्याय मिलना चाहिए. मामले के दो वर्जन हैं. पुलिस को दोनों वर्जन की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए.’ उनके पीए विभव कुमार इस मामले में फिलहाल पांच दिनों की पुलिस हिरासत में हैं. इससे पहले बुधवार को मालीवाल ने आरोप लगाया था कि पार्टी में हर किसी पर उन्हें बदनाम करने का ‘बहुत दबाव’ है.’

स्वाति ने कहा- कथनी और करनी एक होनी चाहिए
केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वॉलंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे बीजेपी का एजेंट बुलाया गया, मेरा चरित्र हरण कराया गया, काट पीट कर वीडियो लीक की गई, मेरी विक्टिम शेमिंग की गई, आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पर दोबारा आने दिया और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई, आरोपी के लिए खुद सड़क पर उतर गए और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्रॉइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए… इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी. मैं इसे नहीं मानती. कथनी और करनी एक समान होनी चाहिए.’

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...