17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिदोनों बेटों की शादी... PM मोदी को न्योता देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री...

दोनों बेटों की शादी… PM मोदी को न्योता देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Published on

नई दिल्ली ,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान चौहान ने प्रधानमंत्री को अपने दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की. हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया. स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं. प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया. उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल के साथ होने जा रही है. 17 अक्टूबर यानी आज कार्तिकेय और अमानत की सगाई समारोह आयोजित किया जाएगा. इससे पहले अमानत की मां यानी शिवराज की होने वाली समधन रुचिता बंसल ने रिश्ता पक्का होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं.

अमानत बंसल के पिता यानी शिवराज सिंह चौहान के समधी अनुपम बंसल लिबर्टी (Liberty) शूज कंपनी के मालिक हैं. अमानत की मां रुचिता बंसल इज़हार कोरडिज़ाइन्स और कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं. बात करें कार्तिकेय की होने वाली दुल्हनिया यानी अमानत बंसल की तो उन्होंने हाल ही में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की है.

अमानत का परिवार दिल्ली-एनसीआर में रहता है. पढ़ाई के साथ साथ अमानत सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्त रहती हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में राजधानी दिल्ली में भरतनाट्यम अरंगेत्रम कर दर्शकों को प्रभावित किया था.

छोटे बेटे कुणाल की हो चुकी सगाई
4 महीने पहले ही शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई हुई थी. कुणाल की सगाई भोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुई है. रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है. कुणाल और रिद्धि साथ में पढ़े हैं.

राजनीति में सक्रिय हैं कार्तिकेय चौहान
शिवराज सिंह चौहान के परिवार में पत्नी साधना सिंह और 2 बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय है और छोटे बेटे का नाम कुणाल है. कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं और विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं. वहीं, दूसरे बेटे कार्तिकेय पिता की तरह राजनीति में सक्रिय हैं. बताया जाता है कि शिवराज सिंह की राजनीतिक विरासत कार्तिकेय ही संभालेंगे. वह अपने पिता के लिए 2013 से चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं.

4 बार के मुख्यमंत्री हैं शिवराज
शिवराज सिंह चौहान 4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ‘मामा’ के नाम से मशहूर 65 वर्षीय नेता ने इस साल जून में मोदी सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली, जो उनके तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...