5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीति'बेहद शर्मनाक…', कर्नल सोफिया कुरैशी पर BJP मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर...

‘बेहद शर्मनाक…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर BJP मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Published on

नई दिल्ली ,

नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस ने बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के उस कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सेना का नेतृत्व कर रही कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.कांग्रेस ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें विजय शाह यह कहते सुने जा सकते हैं कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई.

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी
इस बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे बेहद शर्मनाक और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की.विजय शाह ने सफाई दी है कि उनके बयान को कुछ लोग तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम कर्नल सोफिया का सम्मान करते हैं, उन्होंने हमारी शान बढ़ाई है. इसे किसी और नजरिए से न देखा जाए.

विजय शाह बोले उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, मोहम्मद जावेद, दानिश अली और रेणुका चौधरी ने भी मंत्री के बयान को सेना और देश का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की वह अधिकारी हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश का नेतृत्व किया था. मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ऐसे मंत्री को अभी इसी वक्त पर त्यागना चाहिए. पटवारी ने यह भी मांग की कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना होगा कि यह भाषा विजय शाह की थी या भाजपा की.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...