19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'हमें आरोप से फर्क नहीं पड़ता, हम चाहते हैं सदन चले', ओम...

‘हमें आरोप से फर्क नहीं पड़ता, हम चाहते हैं सदन चले’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और कई मुद्दों को लेकर सदन में हर रोज हंगामा देखने को मिल रहा है. आज भी विपक्षी दलों ने संसद में अडानी मुद्दे पर प्रोटेस्ट किया और सत्ता पक्ष के नेताओं को फूल और तिरंगा देने की बात कही. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “स्पीकर से मीटिंग हुई और हमने ओम बिरला से कहा कि हम सदन चलाना चाहते है.”

राहुल ने कहा, “बीजेपी आरोप लगाती रहती है लेकिन हम चाहते है कि बीजेपी के उकसावे के बावजूद सदन चलाएं. हम हर तरह से डिबेट चाहते हैं, चाहे वो मेरे बारे में कुछ भी बोलें लेकिन हम चर्चा चाहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी अडानी मुद्दे से भटकाना चाहती है. सोरोस के ऊपर तो बीजेपी आरोप लगाती रहेगी लेकिन मैं कहता हूं कि आरोप से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. सदन को चलाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है, उसके बाद भी हम कह रहे है कि सदन चले.”

कांग्रेस का अनोखा प्रोटेस्ट
इससे पहले राहुल गांधी ने संसद परिसर में अडानी मुद्दे पर विरोध जताने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया. जैसे ही राजनाथ सिंह संसद में एंट्री करने के लिए अपनी कार से उतरे, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उनके पास पहुंचे और उन्हें गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया.यह वाकया संसद के बाहर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के वक्त हुआ, जिसमें केंद्र सरकार पर अमेरिका में अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया गया.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...