21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'हम सरकार नहीं देश बनाने निकले हैं...', भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम...

‘हम सरकार नहीं देश बनाने निकले हैं…’, भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के महायुति गठबंधन को जीत मिली है. वहीं झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली है. महाराष्ट्र की इस जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पर भव्य जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए खुद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे. वे थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के स्वागत में जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने बांटने वालों को जवाब दे दिया है. इन बांटने वालों को मुंह की खानी पड़ी है. जेपी नड्डा ने कहा कि संविधान के नाम पर वो लोग गुमराह करते रहे.

महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है. वहीं, आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है. विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है.

देश अब सिर्फ विकास चाहता है- पीएम मोदी
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की एक सीट और बढ़ गई है. यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा का जमकर समर्थन दिया है. असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है. मध्य प्रदेश में भी भाजपा को सफलता मिली है. बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है. ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है.

महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा…
PM मोदी ने अपने नारे एक हैं तो सेफ हैं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और उसके ईकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे. कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है. महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ हैं.’

दुनिया की कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र के जनादेश का एक और संदेश है, पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ एक ही संविधान चलेगा. वो संविधान है बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान, भारत का संविधान, जो भी सामने या परदे के पीछे देश में दो संविधान की बात करेगा, उसको देश पूरी तरह से नकार देगा. कांग्रेस वालों और उनके साथियों सुन लो दुनिया की कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती.

मातृभाषा का सम्मान, मां का सम्मान है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसका सम्मान हमारी मां का सम्मान है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भारत विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलता है, तो पूरी दुनिया इसे सम्मान देती है. उन्होंने भरोसा जताया कि अगले 5 साल में महाराष्ट्र विकास और विरासत के मंत्र के साथ तेज गति से आगे बढ़ेगा.

50 साल में सबसे बड़ी जीत- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी गठबंधन के लिए ये सबसे बड़ी जीत है. ये लगातार तीसरी बार है जब भाजपा की लीडरशिप में किसी गठबंधन को महाराष्ट्र ने आशीर्वाद दिया है. ये लगातार तीसरी बार है जब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. यह ऐतिहासिक है और भाजपा के गर्वनेंस मॉडल पर मुहर है. अकेले भाजपा को ही कांग्रेस और उसके सहयोगियों से कहीं अधिक सीटें महाराष्ट्र के लोगों ने दी हैं. ये दिखाता है कि जब सुशासन की बात आती है तो देश सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर और एनडीए पर भरेासा करता है.

झारखंड की जनता को नमन- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा, मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं. झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे. इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा.

‘एक हैं तो सेफ हैं देश का महामंत्र बन गया’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हरियाणा के बाद इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश एकता है. ‘एक हैं तो सेफ हैं’ देश का ‘महामंत्र’ बन गया है.’

पीएम के संकल्प पर जनता ने फिर से मुहर लगाई- नड्डा
BJP अध्यक्ष ने कहा, ये ऐतिहासिक दिन, विशेष दिन… जो आज भारत और महाराष्ट्र की जनता ने, और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में जो जनता ने संदेश दिया है, वो निश्चित रूप से जिस कार्य को पीएम मोदी ने देशवासियों की सेवा करने का संकल्प उठाया उस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है. जेपी नड्डा ने कहा, यह चुनाव इस बात का भी संदेश देता है कि जो लोग समाज को बांटने में लगे थे, जो लोग लोगों को गुमराह करने में लगे थे, उनको मुंह की खानी पड़ी है और मोदी जी के विकासवाद को देश ने फिर से सराहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...